Friday, August 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

विकास के साथ पर्यावरण की हिफाजत पर जोर

DigitalDesk by DigitalDesk
August 21, 2026
in मुख्य समाचार
0
डायबिटीज़ के इलाज के लिए चीन ने नया तरीका खोज़ा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम् में आयोजित ब्रिक्स देशों के
पर्यावरण मंत्रियों की बैठक के कई मायने हैं। इस बैठक से साबित होता है कि
ब्रिक्स संगठन सिर्फ आर्थिक सहयोग और सहभागिता का मंच नहीं है। बल्कि
पर्यावरण और सतत विकास के अपने मानदंडों की बुनियाद पर एकजुट होकर
न्यायसंगत, व्यावहारिक और संतुलित वैश्विक पर्यावरण व्यवस्था बनाने की
ओर आगे बढ़ रहे हैं।

भारत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण
अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब, मिस्र और
इथियोपिया के पर्यावरण और जलवायु मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
साफ है कि सदस्य देश अपने पर्यावरण के लिए चिंतित भी हैं। सदस्य देशों की
भागीदारी और उनकी मुखरता के चलते स्पष्ट हो गया है कि आने वाले दिनों में
ब्रिक्स और मजबूती से उभरेगा।

Related posts

Starbucks में 200 कर्मचारियों की छंटनी, 104 को रीस्ट्रक्चरिंग में डाला गया; कंपनी ने बताई वजह

Starbucks में 200 कर्मचारियों की छंटनी, 104 को रीस्ट्रक्चरिंग में डाला गया; कंपनी ने बताई वजह

August 21, 2026
बंजर से बंपर: रोहतास के इस किसान ने बंजर ज़मीन को कैसे बनाया मुनाफे का मॉडल

बंजर से बंपर: रोहतास के इस किसान ने बंजर ज़मीन को कैसे बनाया मुनाफे का मॉडल

August 21, 2026

बारहवें ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन में सिर्फ ब्रिक्स देशों के पर्यावरण
मंत्री ही नहीं, बल्कि सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता और विशेषज्ञ
भी शामिल हुए और उन्होंने पर्यावरण के मोर्चे पर दिख रही वैश्विक चुनौतियों के
समाधान की दिशा में सार्थक चर्चा के जरिए पर्यावरण सहयोग के मोर्चे पर आम
सहमति बनाने का प्रयास किया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता भार के पर्यावरण,
वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने की। भारत की अध्यक्षता में
ब्रिक्स का साल 2026 का विषय है ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के
लिए निर्माण’। जाहिर है कि पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में इसी मुद्दे पर पूरी
चर्चाएं हुईं।

ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए भूपेंद्र यादव ने सतत
विकास की अवधारणा की महत्ता पर जोर दिया। भारत ने जो विचार जाहिर किया,
कमोबेश पूरे ब्रिक्स संगठन का यही विचार है। जिसका मानना है कि ऐसी सतत
पृथ्वी के विकास की दिशा में काम किया जाए, जिसमें मानवता प्रधान हो और
इसके लिए नीति, प्रौद्योगिकी और जनभागीदारी में समन्वय हो।
ब्रिक्स के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में खुले, रचनात्मक और सर्वसम्मति-
आधारित संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने पर जोर दिया गया। इस दौरान पर्यावरण पर केंद्रित चार ज्ञान संकलनों का लोकार्पण किया गया।

(लेखक— उमेश चतुर्वेदी)

Tags: #BRICS #BRICS2026 #Environment #ClimateChange #SustainableDevelopment #India #BhupenderYadav #EnvironmentalProtection #ClimateAction #GlobalCooperation
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version