बांग्लादेश में हिंसा: गायक जेम्स के कॉन्सर्ट में भारी उत्पात…भीड़ ने पत्थर बरसाए… बीच में ही रोकना पड़ा जेम्स को शो!

singer James concert in Bangladesh

बांग्लादेश के लोकप्रिय गायक जेम्स का कॉन्सर्ट बीती रात फरीदपुर में उस समय रद्द कर दिया गया, जब एक उग्र भीड़ ने कार्यक्रम स्थल पर ईंट-पत्थर फेंके। यह कार्यक्रम ढाका से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित फरीदपुर में एक स्थानीय स्कूल की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था और रात 9 बजे शुरू होना था।

बांग्लादेश में हिंसा का दौर जारी…

गायक जेम्स के कॉन्सर्ट से पहले ईंट-पत्थरबाज़ी…

बांग्लादेशी गायक का कार्यक्रम रद्द

भीड़ के हमले के बाद कार्यक्रम रद्द
हमले में 25 लोग घायल

‘भीगी भीगी’ और ‘अलविदा’ ,,,

गायक जेम्स बॉलीवुड फिल्मों में हिट गाने

तसलीमा नसरीन ने जताई चिंता

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, हमलावरों के एक समूह ने कार्यक्रम स्थल में जबरन घुसने की कोशिश की और दर्शकों पर ईंट व पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद छात्रों ने शुरुआत में विरोध किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया।

इस घटना पर लेखिका तसलीमा नसरीन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए बांग्लादेश में उभरते हालात पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि देश में सांस्कृतिक संस्थानों और कलाकारों को निशाना बनाया जा रहा है। नसरीन के अनुसार, प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था छायानट और उदीची पर पहले भी हमले हो चुके हैं, और अब जेम्स को भी मंच पर प्रस्तुति देने से रोका गया।
तसलीमा नसरीन ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में कई प्रतिष्ठित कलाकारों ने सुरक्षा चिंताओं के चलते बांग्लादेश में कार्यक्रम करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मशहूर संगीतकार उस्ताद अली अकबर ख़ान के पोते सिराज अली ख़ान बिना प्रस्तुति दिए भारत लौट गए और उन्होंने तब तक बांग्लादेश न आने की बात कही, जब तक कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती। इसी तरह, उस्ताद राशिद ख़ान के पुत्र अरमान ख़ान ने भी ढाका आने का निमंत्रण ठुकरा दिया।
गौरतलब है कि जेम्स बांग्लादेश के प्रसिद्ध गायक-गीतकार, गिटारवादक और संगीतकार हैं। वे रॉक बैंड ‘नगर बाउल’ के प्रमुख गायक हैं और उन्होंने कई लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गीत भी गाए हैं, जिनमें गैंगस्टर फिल्म का ‘भीगी-भीगी’ और लाइफ इन ए मेट्रो का ‘अलविदा’ शामिल है। बांग्लादेश में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
हाल के समय में बांग्लादेश में कट्टरपंथी भीड़ की गतिविधियों के बढ़ने के बीच कई सांस्कृतिक संस्थानों, कलाकारों, पत्रकारों और मीडिया दफ्तरों पर हमले हुए हैं। आलोचकों का आरोप है कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार इन घटनाओं को रोकने में विफल रही है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़कर फरवरी में प्रस्तावित चुनावों को टालने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version