नवसारी: साल के आखिरी दिन शनिवार यानी 31 दिसंबर को गुजरात के नवसारी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस और एसयूवी की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग जख्मी हो गए। यह बस सूरत से वलसाड जा रही थी। फॉर्च्यूनर के ड्राइवर ने गाड़ी से संतुलन खो दिया और एसयूवी दूसरे लेन पर आ रही बस से जा टकराई।
हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। उनके बारे में पता चला है कि वे सभी अंकलेश्वर की प्रो लाइफ केमो फार्मा के कर्मचारी थे। वहीं, दुखद बात यह हुई कि हादसे के बाद बस ड्राइवर को भी दिल का दौरा पड़ गया।
बाकी जानकारी का इंतजार है।





