देवभूमि उत्तरकाशी में आधी रात को डोली धरती, एक के बाद एक लगे भूकंप के तीन झटके

breaking-news

देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गये। यहां एक के बाद एक तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल वहां भूकंप से किसी तरह के जान माल की कोई सूचना अब तक नहीं मिली है। बताया जाता है कि भूकंप का पहला झटका रात 12:40 महसूस किया गया। जबकि दूसरा झटका 12:45 और इसके बाद तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भूकंप से अचानक खिड़की दरवाजे जोर से बजने की आवाज सुनाई दी। साथ ही घरों में रखे बर्तन भी गिरे। एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटके आने से लोगों दहशत में आ गए। जिसके चलते काफी देर तक लोग रात को घरों के बाहर ही रहे। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 12ः45 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 दर्ज की गई। जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के सिरोर स्थित जंगल में बताया जा रहा है। भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं श्रीनगर जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में आज आप का चुनावी आगाज, केजरीवाल करेंगे जनसभा,पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे साथ

दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी की नजर दूसरे चुनावी राज्यों पर है। पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से गदगद आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल का अब फोकस छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश पर है। यहां साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जनसभा कर चुनावी आगाज करने जा रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी ​होंगे, जो रायपुर में कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
ये जनसभा रायपुर के जोरा गांव में होगी।

एमपी में सीएम शिवराज के जन्मदिन पर आज से शुरु होगी लाड़ली बहना योजना

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की सरकार प्रदेश में बड़ा दांव खेलने जा रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद यहां मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरु की जा रही है। इसका आगाज आज रविवार पांच मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर किया जाएगा। ये कार्यक्रम भोपाल के जंबूरी मैदान पर हो रहा है। जहां शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कम से कम एक लाख महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को एक हजार रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी।

दिल्ली में आज से आम आदमी पार्टी शुरू करेगी घर-घर जाने का अभियान,सिसोदिया की गिरफ्तारी का बताएगी पूरा सच

दिल्ली में आम आदमी पार्टी रविवार से घर घर जाने का अभियान शुरु कर रही है। इस दौरान सीबीआई द्वारा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हिरासत में लेने की पूरी सच्चाई दिल्ली की जनता के सामने पेश की जाएगी। बता दें पिछले दिनों सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने सभी विधायकों के साथ बैठक की थी। जिसमें यह तय किया गया था कि आम आदमी पार्टी रविवार प 5 मार्च से दिल्ली में एक बड़े अभियान की शुरूआत करेगी। अभियान के तहत पार्टी के नेता और पार्टी विधायक दिल्ली के हर घर में दस्तक देंगे और अपने पूर्व मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर दर्ज मामलों की सच्चाई वहां क जनता को बताएंगे। बता दें आम आदमी पार्टी का कहना है कि सिसोदिया और जैन के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किये गये हैं।

Exit mobile version