Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

योगी सरकार .2 का बजट आज,बाबा के बजट से युवाओं, किसानों और महिलाओं के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट को उम्मीद

DigitalDesk by DigitalDesk
February 22, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार.2 आज विधानमंडल में अपना दूसरा आम बजट प्रस्तुत करने ज रही है। बजट करीब सात लाख करोड़ रुपये के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। इस बजट से युवाओं, किसानों और महिलाओं के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। बजट में एक्सप्रेस.वे विस्तार, एयरपोर्ट, कृषि, शिक्षा, युवा और रोजगार पर अधिक केंद्रित रहने की उम्मीद है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रावधान होंगे। प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों में दो बहनों के पढ़ने पर एक की फीस की प्रतिपूर्ति की घोषणा की है। इसके लिए बजट में प्रावधान तय माना जा रहा है। हर मंडल में एक राज्य विश्वविद्यालय खोले जाने का लक्ष्य पूरा करने की झलक भी बजट में रहेगी। इस लिहाज से मिर्जापुर ही नहीं मुरादाबाद और देवीपाटन मंडल के लिए विशेष घोषणा हो सकती है।

दिल्ली एमसीडी को आज मिल सकता है अपना मेयर

नई दिल्ली। चुनाव की तीन विफल कोशिशों के बाद बुधवार को दिल्ली को मेयर मिलने की संभावना है। संख्याबल के अनुसार, आम आदमी पार्टी की झोली में मेयर का पद है। मगर भाजपा ने संकेत दिया है कि आखिरी मिनट में आश्चर्य की संभावना है। एमसीडी के विलय और पिछले साल निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के बाद हुए पहले नगरपालिका चुनाव में आप ने 250 वार्डों में से 134 पर जीत हासिल की। बता दें सुप्रीम कोर्ट में आम आदमी पार्टी की निर्णायक जीत के बाद चुनाव हो रहे हैं। दिसंबर में निकाय चुनावों के बाद से, आप और भाजपा के बीच लंबे समय से चली आ रही खींचतान के बीच तीन बार मेयर चुनाव स्थगित हो चुका है।
जबकि बीजेपी को 104 सीटों पर जीत मिली थीं। इसके बाद से तीन बार सदन की बैठक बुलाकर मेयर चुनने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। हालांकि हंगामे के चलते तीनों बार ऐसा न हो सका। जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और कोर्ट ने जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश जारी किए। इसके बाद एमसीडी की तीन बार बैठक हो चुकी है, लेकिन अभी तक चुनाव नहीं हो सके।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पाकिस्तान की करारी हार , वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अब ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा मुकाबला

आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप 2023 सीजन में इंग्लैंड के खिलाफ 114 रनों से हारकर पाकिस्तान टीम बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान को उसके आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने 114 रनों से करारी शिकस्त दी है। जबकि इस नतीजे के बाद भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना तय हो गया है। यह मुकाबला 23 फरवरी को केपटाउन में होगा। वहीं ग्रुप.2 से दूसरी टीम के लिए न्यूजीलैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच जंग थी। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में अफ्रीकी टीम 10 विकेट से जीत दर्ज कर 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है।

फरवरी में हो रहा अप्रैल वाली गर्मी का अहसास

उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में फरवरी में ही गर्मी परेशान करने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिन देश के इन इलाकों में न्यूनतम तापमान नॉर्मल से चार से पांच डिग्री ज्यादा रहेगा। गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 35 से 39 डिग्री बना हुआ है। आमतौर पर फरवरी के महीने में मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस देखने को मिलते हैं। जिनसे बारिश भी होती है और तापमान भी अधिक नहीं बढ़ता है लेकिन इस साल मजबूत की जगह कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। वो भी एक के बाद एक, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

 

Post Views: 137
Tags: budgetDelhimayorMCDpakistan team out indian team semi final feeling hotWomen's T-20 World Cup 2023 EnglandYogi Sarkar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version