Breaking news updates: बंकर में छिपे ईरान के सुप्रीम लीडर एअर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें एक बाद एक रद सरकार ने 15000 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी

red bg.11169.Still2146

बंकर में छिपे ईरान के सुप्रीम लीडर को ट्रंप का संदेश
इजरायल-ईरान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को कड़ी चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर ट्रंप ने कहा कि खामेनेई एक आसान निशाना हैं लेकिन फिलहाल उन्हें मारने का कोई इरादा नहीं है। ट्रंप ने ईरान को नागरिकों और अमेरिकी सैनिकों पर मिसाइल हमले न करने की चेतावनी दी और बिना शर्त आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।

एअर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें एक बाद एक रद, एक्शन में आया DGCA; एयरलाइन कंपनी को दिए कई निर्देश
एअर इंडिया को मंगलवार को कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद करनी पड़ीं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। दिल्ली से पेरिस और अहमदाबाद से लंदन जाने वाली उड़ानें तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गईं। एयरलाइन ने अनिवार्य जांच में समस्या आने की वजह से उड़ानें रद्द करने का फैसला किया। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयरलाइन ने खेद जताया और वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

सरकार ने 15000 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी, नियुक्ति के लिए लागू होगी नई नियमावली
बिहार सरकार ने स्कूलों में 15 हजार पदों पर भर्ती का फैसला लिया है। इनमें पुस्तकालयाध्यक्ष लिपिक और परिचारी के पद शामिल हैं। नई नियमावली के अनुसार पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा की जाएगी जिसके लिए न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। लिपिक और परिचारी के आधे पद अनुकंपा के आधार पर भरे जाएंगे।

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, जानिए अपके राज्य में कब बरसेंगे बादल। देश के कई हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता ने मौसम को बदल दिया है। मौसम विभाग ने उत्तर और पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया और कई राज्यों में अलर्ट जारी किए हैं।

पकड़ा गया 21 क्विंटल से अधिक नकली पनीर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कांगथली में सिंगला ट्रेडर्स नामक पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर 21 क्विंटल 25 किलोग्राम पनीर जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

 

Exit mobile version