Budget Session-2023: केंद्र सरकार ने मंगलवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले आज सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। ये बैठक संसद भवन परिसर में होगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्रियों और संसद के दोनों सदनों में पार्टियों के फ्लोर लीडर्स इसमें हिस्सा लेंगे। सर्वदलीय बैठक में सरकार बजट सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेगी। बता दें संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। बजट सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा। इसके बाद 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।
Odisha के स्वास्थय मंत्री की गोली मारकर की हत्या
Odisha के स्वास्थय मंत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या डूयटी पर तैना एक पुलिसकर्मी ने की। हेल्थ मिनिस्टर नव किशोर दास झारगुड़ा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वो अपनी कार से उतरे ASI ने उन पर दो गोलिंया चला दी। उको एयरलिफ्ट करके तुरंत भुनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। इस दौरान गोली चलाने वाले पुलस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के कारणों का भी तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। इस दौरान राज्य सरकार ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है । जांच के बनाई गई सात सदस्यीय टीम होगी जिसमें फोरेंसिक , बेलेस्टिक के एक्सपर्ट भी शामिल होंगे।
लखनऊ में जलाई रामचरित मानस की प्रतियां
रामचरत मानस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। बयानबाजी से शुरू हुआ इतिहास अब रामचरत मानस जलाने तक जा पहुंचा है। लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में रामचरित मानस की कुछ प्रतियां जलाई गई। ओबीसी महासभा ने ये प्रतियां जलाई ।
प्रतियां जलाने वाले कार्यकर्ता कुछ पंक्तियों में संशोधन की मांग कर रहे हैं।
गौतम अडाणी का 413 पन्नों का जवाब
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर गौतम अडानी की कंपनी ने जवाब दिया है। अडानी की कंपनी ने जवाब 413 पन्नों की रिपोर्ट में दिया है। अडानी ग्रुप ने सभी आरोपों गो गलत ठहराया औऱ कहा कि-हिडंनबर्ग की रिपोर्ट का मकसद केवल भारतयी कंपनियों का नुकसान और अमेरिकी कंपनियों को फायदा पंहुचाना है।
अडानी ग्रुप ने रपोर्ट को ही गलत ठहराया और कहा कि- कंपनी की रिपोर्ट गलत है और आधी अधूरी जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। अडानी ग्रुप ने कहा कि उनकी कंपनी का IPO लांच होने वाला है इसके पहले ऐसी रिपोर्ट जारी होने का मकसद कंपनी को टारगेट करके नुकसान देना है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आते ही अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली और अड़ाणी विश्व के तीसरे सबसे अमीर शख्स के नीचे लुढ़क कर देश के सातवें नंबर पर आ गए।
राहुल गांधी की यात्रा का आज आखिरी दिन बीजेपी ने कसा तंज कहा मोदी है तो मुमकिन है
राहुल गांधी ने भारत जोडो यात्रा के एक दिन पहले लाल चौक पर तिरंगा फहराया। राहुल गांधी के तरंगा फहराने पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा क प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही राहुल गांधी तिरंगा फहरा सके।
वहीं 30 जनवरी को राहुल गांधी श्रीनगर के कांग्रेस आफिस में झंडा फहराऐंगे। ये भारत जोड़ो यात्रा की क्लोजिंग सेरेमनी होगी। यात्रा 7 सितंबर 2022 से कन्याकुमारी से शुरू हुई है। इस दौरान यात्रा कई सारे राज्यों से गुजरी । राहुल ने यात्रा के दौरान सरकार पर कई सारे आरोप भी लगाए। कांग्रेस को राहुल की यात्रा से उम्मीद है क आने वाले चुनावों में इसका फायदा होगा।