breaking-news-शलिग्राम की शिला पहुंची अयोध्या,आज होगा शिला पूजन,शिलाओं से तैयार होंगी राम मंदिर के लिए मूर्तियां

Breaking News

शलिग्राम की शिला पहुंची अयोध्या

नेपाल से लगभग 400 किलोमीटर का सफर तय करके शालिग्राम शिलाऐं अब अयोध्या पहुंच चुकी हैं। भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली शालिग्राम शिला का राम नगरी में भव्य अभिनंदन किया गया। शालिग्राम शिला पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
आज शिलाओं का पूजन किया जाएगा। शिलाओं के पूजन के लिए तकरीबन 100 पंडितों को बुलाया गया है। शिला पूजन के बाद इन्हें राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया जाएगा। इन शिलाओं से राम मंदिर के लिए मूर्तियां तैयार की जायेंगी।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव

Union Budget 2023: संसद के दोनों सदनों, राज्यसभा और लोकसभा में आज 1 फरवरी को पेश किए गये बजट पर चर्चा होगी। देश का आम बजट पेश हो चुका है और आम आदमी के लिए ये बजट उम्मीदों से भरा रहा है। क्योंकि इनकम टैक्स में 7 लाख तक की छूट दी गई है। मतलब ये कि अब 7 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके लिए अलावे महिलाएं, बुजुर्गों, किसानों सहित हर वर्ग के लिए बजट में कुछ खास रहा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2023 में नई शुरुआत करते हुए महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि महिलाएं 2 साल यानी मार्च 2025 तक के लिए इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। दरअसल, इस स्कीम के तहत महिलाएं 2 लाख रुपए तक का महिला सम्मान बचत पत्र (MSSC) खरीद सकती हैं।

अडाणी ग्रुप निवेशकों को लौटाएगा FPO के 20 करोड़

अडाणी ग्रुप ने देर रात बड़ा फैसला लेते हुए सारे FPO वापस लेने का ऐलान किया है। अडाणी ग्रुप FPO पर लगे इनव्सेटर्स के सारे पैसे लौटाएगा। ग्रुप ने ये फैसला शेयर मार्केट के उतार चढ़ाव को देखते हुए लिया है। अडाणी ग्रुप का मानना है स्टाक मार्केट के उतार चढ़ाव के बीच इनवेस्टर्स के पैसों के साथ आगे नहीं बढ़ा जा सकता। ग्रुप ने बताया 31 जनवरी से इस FPO को क्लोज कर दिया गया है।

दिल्ली मेयर का चुनाव 6 फरवरी को

दिल्ली में मेयर के लिए चुनाव 6 फरवरी को होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 6 फरवरी को मेयर चुनने के लिए एमसीडी का हाउस सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा उपराज्यपाल से 6 फरवरी की तारीख तय करने की सिफारिश की गई थी। अब अगामी सोमवार को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए पार्षद मतदान करेंगे। मेयर के चुनावों के लिए पहले 6 जनवरी और 24 जनवरी को वोट कराए जाने थे। दोनों ही बार आप और बीजेपी के विधायकों के बीच नोंकझोकं और हंगामे के बीच वोटिंग रद्द करनी पड़ी। इस बीच अब 6 तारीख को देखा होगा कि मेयर चुना जा सकेगा या फिर वोटिंग की ये तारीख भी हंगामे की भेंट चढ़ेगी।

Exit mobile version