ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: कांग्रेस के नेता आरिफ अकील का निधन,UP विधानसभा का आज से मानसून सत्र,मायावती ने समाजवादी पार्टी पर कसा तंज

breaking-news-updates-delhi-punjab-haryana-22-july-2024-18th Lok Sabha Budget Session Economic Survey stock market decline Bombay Stock Exchange Sensex National Stock Exchange Nifty Index

भोपाल में कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील का निधन

भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रह चुके कांग्रेस के पूर्व विधायक आरिफ अकील का सोमवार सुबह इंतकाल हो गया। आरिफ अकील लंबे समय से से बीमार चल रहे थे। दो बार कांग्रेस की सरकार में वे मंत्री भी बनाए गए थे। कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण के साथ जेल और खाद्य विभाग जैसी अहम जिम्मेदारी दी थी। बता दें आरिफ अकील 1990 में पहली बार विधायक चुने गये थे। खराब स्वास्थ्य के चलते आरिफ अकील ने पिछली बार 2023 में भोपाल उत्तर सीट से अपने बेटे को टिकट दिलवाया था। अब आरिफ के बेटे आतिफ अकील उत्तर सीट से मौजूदा विधायक हैं।

सुर्खियां

आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने चार UPSC छात्रों की मौत पर राज्यसभा में चर्चा कराये जाने की मांग की है। इसके साथ ही कहा ​कि पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा पिछड़ों-दलितों के समर्थन से चुनकर आए सपा नेताओं में अब मायूसी दिखाई दे रही है।

कांग्रेस MP अमर सिंह ने कोचिंग छात्रों की मौत पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। उनकी मांग है कि कोचिंग छात्रों की मौत पर सदन में चर्चा करायी जाए।

बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा सपा में एक जाति विशेष को छोड़ दें तो बाकी PDA के लिए कोई स्थान नहीं है।

UP विधानसभा का आज से मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है। सत्र के दौरान जोरदार हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। राज्य में बाढ़, सूखा और बिजली की अघोषित कटौती के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने खास तैयारी की है। इन मुद्दों को विपक्ष सदन में उठाएगा।

Exit mobile version