बीजेपी का बंगाल बंद, कोलकाता में मेट्रो स्टेशन को बंद कराने की कोशिश, BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या का मामला अब सियासी चर्चा में बना हुआ है। इस वारदात के विरोध में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे हैं। छात्रों के इस प्रदर्शन को ‘नबन्ना अभियान’ का नाम दिया है। वहीं आज बुधवार 28 अगस्त को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी आज बुधवार को 12 घंटे का पश्चिम बंगाल बंद का आव्हान किया है। उधर सीएम ममता बनर्जी का ने दो टूक जवाब देते हुए कहाकि बुधवार को कोई बंद नहीं रहेगा। कोई सरकारी कर्मचारियों के ऑफिस नहीं पहुंचने देता है तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
पीएम करेंगे NHAI प्रोजेक्ट की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार 28 अगस्त को नई दिल्ली में पंजाब में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एनएचएआई की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी के एनएचएआई परियोजनाओं को होने वाली बैठक से पहले पंजाब की सरकार भी हरकत में आ गई है।
गुजरात में बारिश का कहर, कई इलाके जलमग्न
गुजरात में पिछले 48 घंटे के दौरान हुई मूसलाधार बारिश से कई राज्य के कई इलाकों में जल भराव होने से जनजीवन अस्तव्यस्त नजर आ रहा है। खासकर सौराष्ट्र के 3 जिले भारी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। जहां हाहाकार मच गया। वहीं दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भी भारी बारिश के बाद अब जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
कोलकाता कांड, विरोध प्रदर्शन में दब न जाए कहीं ‘न्याय’ की आवाज
पश्चिम बंगाल में BJP स्टेट प्रेसिडेंट सुकांत मजूमदार ने कोलकाता कांड के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों की गिरफ्तारी पर विरोध जताया है। उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखा है। जिसमें छात्रों को रिहा करने की मांग की गई है। बता दें बंगाल में प्रदर्शन के दौरान मेडिकल के कई छात्रों को जेल में डाल दिया गया है। छात्र नेता सयान लाहिड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में बीजेपी के MLA अशोक कीर्तनिया ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तर 24 परगना के मडगांव स्टेशन पर ट्रेन को रोक लिया।
पश्चिम बंगाल के जूनियर्स डॉक्टर्स आज बुधवार को कोलकाता में बड़ी रैली करने वाले हैं। वहीं आज पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने भी विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
राजस्थान के जोधपुर हॉस्पिटल महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
दिल्ली के राउज कोचिंग सेंटर को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। सेंटर में फिर से क्लास को शुरू करने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है। जिसपर दिल्ली HC में आज सुनवाई होगी।
मध्यप्रदेश बीजेपी कार्यालय में होगी बड़ी बैठक
- सदस्यता अभियान को लेकर होगी बड़ी बैठक
- मोर्चा प्रकोष्ठ और विभागों की टीम की होगी बैठक
- सुबह प्रदेश कार्यालय में 10:30 बजे से होगी बैठक
- प्रत्येक प्रकोष्ठ मोर्चा विभागों की पूरी टीम होगी मौजूद
- सदस्यता अभियान को लेकर दिया जायेगा बड़ा टारगेट
- सीएम,संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष लेंगे बैठक
एमपी में आज महिला कांग्रेस का हल्ला बोल
- महिला कांग्रेस के नारी न्याय आंदोलन का आज से आगाज
- भोपाल के रोशनपुरा चौरहा पर महिला कांग्रेस की सभा
- एमपी के सभी जिलों से भोपाल आएगी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता
- पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
- महिला सुरक्षा, यौन उत्पीड़न, महंगाई आर्थिक जैसे होंगे मुद्दे
- दोपहर 12 बजे से शुरू होगा महिला कांग्रेस का आंदोलन
- राज्यपाल को ज्ञापन देने राज भवन होंगे रवाना
एमपी में कांग्रेस का सेवादल अभियान
- बड़ी संख्या में युवाओं को सेवादल से जोड़ेगी कांग्रेस
पीसीसी दफ्तर में 29 अगस्त को होगी बैठक - सेवा दल की प्रदेश स्तरीय बैठक होगी आयोजित
- बैठक में जिलाध्यक्षों को शामिल होने के सख्त निर्देश
- ग्रामीण अंचल भी सेवादल का चलेगी अभियान
- गांव-गांव सेवादल से लोगो को जोड़ने का चलेगा अभियान
- बैठक में पीसीसी चीफ के जीतू पटवारी भी होंगे शामिल
रायपुर में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन
- 29 अगस्त खेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा कार्यक्रम
- सीएम विष्णु देव साय समारोह में होंगे शामिल
- राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत
- विधानसभा स्पीकर डॉ.रमन सिंह करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
- कार्यक्रम में राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे शामिल
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा भी होंगे शामिल
- मंत्री टंकराम वर्मा भी कार्यक्रम में करेंगे उपस्थित
एमपी में मानसून का स्ट्रांग सिस्टम कमजोर
- सीधी और सिंगरौली में तेज बारिश के आसार
- इंदौर,ग्वालियर,नर्मदा पुरम,उज्जैन में बारिश की संभावना
- प्रदेश के कई जिलों में खुला रहेगा मौसम
- भोपाल,राजगढ़,विदिशा,सीहोर में रहेगी तेज धूप
- हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा में भी तेज धूप का अनुमान
- 30 और 31 अगस्त को फिर बनेगा स्ट्रांग सिस्टम
- पूरे प्रदेश में एक बार फिर से होगी तेज बारिश
उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यानाथ का अलीगढ़ दौरा
- सीएम योगी की अलीगढ़ में विकास की सौगात
- 705 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
- 305 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण करेंगे सीएम
- वृहद रोजगार-ऋण मेले का करेंगे शुभारंभ करेंगे
- 5 हजार के अधिक युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
- उद्यमियों को 35 करोड़ से ज्यादा का ऋण वितरण
- 1,500 से अधिक छात्र-छात्राओं को बांटेंगे टैबलेट