विश्व योग दिवस,पीएम मोदी ने दिया राष्ट्र के नाम संदेश
- प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह 7 बजे श्रीनगर में किया सामूहिक योग
- श्रीनगर में पीएम मोदी ने किया योग
- पीएम ने कहा जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि
- योग विद्या नहीं, विज्ञान है
- योग के प्रति विश्व में बढ़ी जागरूकता
- PM के योग कार्यक्रम में बारिश बनी बाधा
- श्रीनगर की डल झील के किनारे होना था योग कार्यक्रम
- योग कार्यक्रम 7 हजार लोगों के साथ होना था
- बारिश के चलते हॉल में शिफ्ट किया गया
- बारिश के चलते PM मोदी के योग कार्यक्रम में हुई देरी
भोपाल में राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम
- मनाया 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- श्री अन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ
- कार्यक्रम में सीएम डॉ.मोहन यादव रहे मौजूद
- भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में कार्यक्रम
- दुनिया भर में योग दिवस की धूम
- योग के बाद बोले सीएम डॉ.मोहन यादव
- आज से श्री अन्न संवर्धन अभियान की शुरुआत
- 10 साल पहले संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव रखा था
- ‘योग से निरोग प्रस्ताव पारित’
- ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम को बधाई’
- ‘सीएम बोले मोटे अनाज की खेती को किया जाएगा प्रोत्साहित’
रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने किया योग
- साइंस कॉलेज मैदान में किया योगाभ्यास
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम ने किया योग
- दोपहर 1:30 बजे रायपुर से धमतरी होंगे रवाना
- मिशन अव्वल सम्मान समारोह में होंगे शामिल
- शाम 4 बजे सीएम निवास पहुंचेंगे सीएम साय
टी-20 वर्ल्ड कप :सुपर-8 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 47 रनों से किया परास्त
टी-20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने सुपर-8 में जगह बनाई और सुपर आठ के अपने मुकाबले को भी जीत लिया। इसके साथ सुपरआठ की शुरुआत की है। टीम इंडिया ने बारबाडोस के मैदान पर अफगानिस्तान को 47 रनों से परास्त किया है। इस दौरान सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में 53 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन जोड़े। जिसके जवाब में उतरी अफगानिस्तान की टीम महज 134 रन ही बना सकी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में एक मेडन के साथ महज सात रन देकर तीन विकेट भी झटके। उधर अर्शदीप सिंह ने भी अफगानियों पर कहर ढाया और 3 विकेट हासिल किये।
सुपर-8 में आज साउथ अफ्रीका Vs इंग्लैंड की टक्कर
ICC टी-20 वर्ल्ड कप में आज 21 जून को सुपर-8 का पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। आज शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच टक्कर होगी। यह मुकाबला रात 8 बजे से सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में होगा।
मध्य प्रदेश में मानसून का आगमन
- मध्य प्रदेश में प्री मानसून एक्टिव
- देर रात से भोपाल में हो रही बारिश
- मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
- प्रदेश के 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी
- आने वाले दो दिन जमकर हो सकती है जोरदार बारिश
- गर्मी से लोगों को मिली राहत
NEET परीक्षा पेपर लीक मामला
- मामला को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
- कांग्रेस के दिग्गज नेता करेंगे विरोध प्रदर्शन
- पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी होंगे शामिल
- रायपुर के राजीव गांधी चौक पर होंगे एकत्रित
- जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की करेंगे मांग
दिल्ली में जल संकट पर सियासत
दिल्ली में जल संकट को लेकर सियाससत, दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में जल मंत्री आतिशी ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान। जल मंत्री आतिशी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का एलान किया है। मंत्री आतिशी की मांग है कि दिल्ली को हरियाणा से हर दिन 100 मिलियन गैलन ज्यादा पानी दिया जाए।
NEET पेपर लीक मामले में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के PS प्रीतम कुमार से EOU पूछताछ करेंगी।
NEET में अनियमितता का मामला : कांग्रेस आज करेगी आज इसके खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
मथुरा में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे के साथ किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में किया योग
आज दुनियाभर में मनाया जा रहा योग दिवस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी योग साधकों को दी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई।
महावाणिज्य दूत ने बताया कि US के टाइम्स स्क्वायर पर भी मनाया गया योग दिवस
पुणे पोर्श कांड में आज बिल्डर की जमानत याचिका पर कोर्ट की ओर से सुनाया जाएगा फैसला
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का दो दिनी भारत दौरा, वे 21 और 22 जून को भारत के दौरे पर रहेंगी
टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 47 रनों से किया परास्त





