Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: देश भर में बकरीद के त्योहार का उत्साह , राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बकरीद की शुभकामना,पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने पुलिसकर्मियों को दिये राजभवन खाली करने के निर्देश

DigitalDesk by DigitalDesk
June 17, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश भर में बकरीद के त्योहार का उत्साह

देशभर में आज सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस्लामिक मान्यता है कि बकरीद का त्यौहान हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। बकरीद को ईद उल अजहा और ईद उल जुहा के साथ बकरा ईद या ईद उल बकरा भी कहा जाता है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बकरीद की शुभकामना

देशभर में बकरीद का त्योहार उत्साह नजर आ रहा है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को मुबारकबाद दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर ईद की शुभकामनाएं देते हुए अपने बधाई संदेश सभी लोगों के स्वस्थ और खुश रहने की कामना की। पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि ईद-उल-अजहा की सभी शुभकामनाएं! यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव के साथ एकजुटता के बंधन को और अधिक मजबूत करे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने पुलिसकर्मियों को दिये राजभवन खाली करने के निर्देश

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आज सोमवार 17 जून की सुबह राजभवन में तैनात कोलकाता पुलिस के सुरक्षाकर्मियों को तत्काल परिसर खाली करने के आदेश दिये हैं। इस संबंध में एक अधिकारी पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया बोस राजभवन के उत्तरी द्वार के पास स्थित पुलिस चौकी को अब ‘जन मंच’ में बदला जाएगा। ऐसे में यहां राज्यपाल ने प्रभारी अधिकारी सहित राजभवन के अंदर तैनात पुलिस अधिकारियों को तत्काल राजभवन परिसर खाली करने के आदेश दिये हैं।

सुपर आठ तक पहुंचा टी20 विश्व कप 2024 का सफर

अमेरिका और वेस्टंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2024 का सफर अब सुपर-8 तक पहुंच चुका है। अब तक 38 मुकाबले अलग अलग मैदान पर खेले जा चुके हैं। इसके बाद सुपर-8 के लिए भारत ही नहीं अमेरिका ,ऑस्ट्रेलिया, और दक्षिण अफ्रीका के साथ वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीम ने भी क्वालिफाई कर लिया है। न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच ग्रुप का 39वां मुकाबला खेला जाना है,जबकि कल 18 जून को वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की भिड़ंत होगी। हालांकि ये दोनों मैच के परिणाम से अब कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि सुपर-8 की आठ टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं। सुपर आठ के मुकाबलों की शुरुआत 19 जून से होगी। 20 टीमें इस विश्व कप में खेलने उतरी थीं। जिन्हें पांच-पांच के 4 ग्रुप में विभाजित किया गया था। इस दौरान हर ग्रुप की शीर्ष दो टीम अब सुपर-8 तक पहुंच चुकी हैं।

जम्मू के दौरे पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान

J-K में लगातार बढ़ रहीं आतंकी घटनाओं के बाद अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज सोमवार 17 जून को जम्मू के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है। वहीं केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी आज जम्मू-कश्मीर में एक उच्च स्तरीय बैठक करने जा रहे हैं।

बिहार समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग की ओर से आज सोमवार 17 जून को देश के 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से असम और मेघालय के साथ पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बिहार के साथ झारखंड और ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज सोमवार 17 जून को बारिश की संभावना जताई गई है।

  • दिल्ली जल संकट के साथ सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर भी बढ़ता जा रहा है। आज सोमवार 17 जून को केजरीवाल सरकार के खिलाफ 52 स्थानों पर ​बीजेपी विरोध-प्रदर्शन करेगी।
  • झारखंड के मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा राज्य के किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ होगा।
  • यौन उत्पीड़न केस में सीआईडी आज करेगी कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा से पूछताछ। CID करीब 11 बजे येदियुाप्पा से पूछताछ करने वाली है।

मध्यप्रदेश :भोपाल में बीजेपी कार्यालय में आज बैठकों का दौर

  • बीजेपी कार्यालय में होंगी लगातार तीन बैठकें
  • आज होगी प्रदेश भाजपा कार्यालय में बड़ी बैठक
  • सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद
  • संगठन और सत्ता के तालमेल को लेकर बैठक
  • मोदी सरकार के संकल्प पत्र को लेकर बैठक
  • संकल्प पत्र के बिंदुओं को जल्द पूरा करने के लिए बैठक
  • संगठन और सरकार के वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

मप्र विधानसभा सत्र के लिए कांग्रेस की तैयारी

  • विधानसभा सत्र में भी गूंजेगा नर्सिंग घोटाला
  • कांग्रेस सदन में उठाएगी नर्सिंग घोटाले का मुद्दा
  • सत्र में नर्सिंग सहित कई मुद्दों पर होगा हंगामा
  • विधायक दल की बैठक में बनाई जाएगी रणनीति
  • नर्सिंग घोटाले को लेकर जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य
  • संकल्प पत्र के वादों पर घेरने की तैयारी
Post Views: 228
Tags: #17 june 2024 breaking news #Excitement of Bakrid festival#congratulated Bakrid#President Prime Minister#Raj Bhavan#West Bengal GovernorBreaking News Updates
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version