Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर,निर्मला सीतारमण आज भोपाल दौरे पर,खड़गे-राहुल करेंगे पदाधिकारियों के साथ बैठक

DigitalDesk by DigitalDesk
August 13, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर फरलो पर जेल से बाहर आ गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से उसे एक बार फिर फरलो मिल गई। राम रहीम को इस बार 21 दिन की फरलो मिली है। जिसके बाद वह आज मंगलवार 13 अगस्त को सुनारिया जेल से बाहर आ गया। बता दें हरियाणा की सुनारिया जेल से आज मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे पुलिस सुरक्षा में राम रहीम को रिहा किया गया। हालांकि फरलो की अवधि में उसे उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में रहना होगा। बता दें दुष्कर्म के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की ओर से जून 2024 में फरलो की मांग की गई थी। उसने 21 दिन की फरलो के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जो मंजूर हो गई।

केंद्रीय वित्त मंत्री आज भोपाल दौरे पर

  • आज भोपाल दौरे पर आएंगी निर्मला सीतारमन
  • IISER संस्थान के कार्यक्रम में होंगी शामिल
  • IISER के 11वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
  • सुबह 10 बजे हैं दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम
  • सीएम डॉ.मोहन यादव भी कार्यक्रम में होंगें शामिल

दिल्ली में खड़गे राहुल करेंगे पदाधिकारियों के साथ बैठक

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मंगलवार को AICC मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे।
  • स्वतंत्रता दिवस के पहले कांग्रेस बनाएगी बहीखाता
  • सभी प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ खड़गे की बैठक
  • सुबह 10:30 बजे दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में होगी बड़ी बैठक
  • सभी प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, महासचिवों की हाई लेवल बैठक
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी लेंगे बैठक
  • एमपी से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, भंवर जितेंद्र सिंह पहुंचे दिल्ली
  • सौंपेंगे कांग्रेस के कामकाज की रिपोर्ट

CBI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

पश्चिम बंगाल सरकार की CBI के खिलाफ याचिका पर आज मंंगलवार 13 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। जांच एजेंसी सीबीआई ने राज्य की टीएमसी सरकार की अनुमति के बगैर ही एक मामले में FIR दर्ज की थी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग, फैसला आज

पेरिस ओलंपिक में रेसलर विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग पर आज 13 अगस्त मंगलवार को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोटर्स CAS फैसला सुनाएगा। बता दें फाइनल मैच से पहले विनेश फोगाट को सौ ग्राम अधिक वजन होने के चलते ओलंपिक की अगली प्रतियोगिता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

CM केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज SC में सुनवाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने की उम्मीद है। अरविंद केजरीवाल के वकील ने आज मंगलवार को केस लिस्ट करने की अपील की है।

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर बड़ा आरोप। कन्नौज रेप केस को लेकर बोले पाठक सपा के DNA में गुंडई और अराजकता ही अराजकता भरी पड़ी है।

देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल होंगे।

बांग्लादेश में पिछले दिनों हुए तख्तापलट को लेकर अमेरिका का बयान सामने आया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है।

कोलाकाता डॉक्टर से रेप और हत्या का विरोध जारी। आज मंगलवार 13 अगस्त से OPD सेवाओं में भी हड़ताल जारी। ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने किया हड़ताल का ऐलान।

मप्र में मंत्रियों के जिले के प्रभार बांटे

  • सीएम डॉ.मोहन यादव रखेंगे इंदौर का प्रभार
  • कई मंत्रियों को दी गई दो-दो जिलों की जिम्मेदारी
  • डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा – जबलपुर, देवास का प्रभार
  • डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल -शहडोल, सागर का प्रभार
  • प्रह्लाद पटेल- रीवा, कैलाश विजयवर्गीय- सतना का प्रभार
  • तुलसी सिलावट – ग्वालियर की जिम्मेदारी
  • चेतन कश्यप – भोपाल का प्रभार दिया गया
  • रामनिवास रावत – मंडला और दमोह का प्रभार
  • विजय शाह – रतलाम झाबुआ का प्रभार
  • राकेश सिंह – छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम का प्रभार
  • उदय प्रताप सिंह – बालाघाट, कटनी का प्रभार
  • निर्मला भूरिया – मंदसौर, नीमच का प्रभार
  • गोविंद सिंह राजपूत – नरसिंहपुर, गुना का प्रभार
  • विश्वास सारंग – खरगोन, हरदा का प्रभार
  • नारायण सिंह कुशवाहा – शाजापुर, निवाड़ी का प्रभार
  • नागर सिंह चौहान – आगर, उमरिया का प्रभार
  • प्रद्युमन सिंह तोमर – शिवपुरी, पांढुर्णा का प्रभार
  • इंदर सिंह परमार – पन्ना, बड़वानी की जिम्मेदारी
  • राकेश शुक्ला -श्योपुर, अशोकनगर की जिम्मेदारी
Post Views: 272
Tags: #Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim#West Bengal GovernmentUnion Finance Minister Nirmala Sitharaman
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version