ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: नेपाल में बड़ा हादसा, त्रिशुली नदी में बहीं दो बसें, 60 से अधिक यात्री लापता,महाराष्ट्र में MLC चुनाव, हाथरस भगदड़ मामले को लेकर SC में सुनवाई आज

breaking-plat-1-750x375

नेपाल में बड़ा हादसा, त्रिशुली नदी में बहीं दो बसें, 60 से अधिक यात्री लापता

नेपाल में भारी बारिश का कहर जारी है। यहां आज शुक्रवार सुबह हाईवे पर लैंडस्लाइड की चपेट में 2 बसें आ गई। लैंडस्लाइड के बाद यह दोनों बस त्रिशुली नदी में गिर गईं। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि दोनों बसों में चालकों सहित कुल 63 यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद करीब 60 यात्राी लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

महाराष्ट्र में MLC चुनाव आज,11 सीटों के लिए मैदान मेंं 12 उम्मीदवार

महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज शुक्रवार 12 जुलाई को मतदान हो रहा है। चुनाव में भाजपा की पंकजा मुंडे के साथ ही उद्धव ठाकरे के निजी सहायक मिलिंद नार्वेकर समेत करीब 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन के बाद राज्य की 11 सीटों के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि मौजूदा 11 विधान परिषद सदस्यों का 6 साल का कार्यकाल इसी माह 27 जुलाई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में इन सीटों पर चुनाव कराए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाले इन चुनावों के मायने और भी अधिक बढ़ गए हैं।

हाथरस भगदड़ कांड, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

यूपी के हाथरस में भगदड़ मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। बता दें 2 जुलाई को हुई भगदड़ में करीब 121 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं मोर्चा संभाला इसके बाद यूपी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस मामले में अब तक छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। जिनमें सत्संग आयोजन समिति से जुड़े चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

Exit mobile version