बिहार के सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़ से 7 कांवड़ियों की मौत
बिहार के जहानाबाद स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में रविवार आधी रात को भगदड़ मच गई। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। बता दें सावन के चौथे सोमवार को जहानाबाद में श्रावणी मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। यहां रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। इस दौरान सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 7 कांवड़ियों की दबने से मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
हिन्दूओं से मिलेंगे अंतरिम सरकार के मुखिया
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचार के बढ़ते मामलों से भारत सरकार चिंतत है। इस बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस आज से हिन्दू समुदाय के लोगों मुलाकात करने वाले हैं। उन्होंने बहुसंख्यकों से भी अल्पसंख्यक हिन्दूओं को हिंसा का शिकार न बनाने की अपील की है।
कोलकाता डॉक्टर रेप केस: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल
कोलकाता डॉक्टर रेप केस में पुलिस के डिटेक्टिव विभाग ने RG अस्पताल को 4 डॉक्टरों को पूछताछ के लिए बुलाया। वहीं ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों का संगठन आज सोमवार को देशभर के अस्पतालों में वैकल्पिक सेवाएं बंद करेगा। वहीं दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आज सोमवार को डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ओपीडी सेवाएं ठप हो गईं। कोलकाता में हुई ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के विरोध में आज दिल्ली के रेजीडेंट डॉक्टरों ने भी हड़ताल का ऐलान किया है।
हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट का असर, सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज की मामूली गिरावट
देवभूमि उत्तराखंड के आधा दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में दिखा तिरंगा यात्रा का उत्साह। LG मनोज सिन्हा ने भी तिरंगा यात्रा में लिया हिस्सा।
सुप्रीम कोर्ट में आज तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है।
शंभू बॉर्डर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर SC में आज सोमवार को सुनवाई होगी। मानहानि मामले में समन के खिलाफ सुनवाई होगी।





