ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: शाह पर टिप्पणी का मामला,राहुल गांधी आज होंगे रांची की MP-MLA कोर्ट में पेश,लालू प्रसाद यादव का 77वां जन्मदिन आज,यूपी में कांग्रेस आज निकालेगी धन्यवाद यात्रा

breaking plat

शाह पर टिप्पणी का मामला,राहुल गांधी आज होंगे रांची की MP/MLA कोर्ट में पेश

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी आज मंगलवार 11 जून को अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में झारखंड की रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होंगे। पिछली सुनवाई के दौरान एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें 11 जून पेश होने के आदेश दिये थे। बता दें यह पूरा मामला साल 2018 का है। दरअसल बीजेपी कार्यकर्ता नवीन झा ने राहुल गांधी पर साल 2018 में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। यह आरोप लगाने के साथ ही कोर्ट में उनके खिलाफ वाद दायर किया गया था। दरअसल राहुल गांधी ने उस समय शाह को लेकर कहा था कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो एक हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। कांग्रेस पार्टी में ऐसा नहीं होता है। न ही कभी ऐसा आगे होगा।

लालू प्रसाद यादव का 77वां जन्मदिन आज

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 77वां जन्मदिन है। वे आज 77 साल के हो गये हैं। जन्मदिन के मौके पर लालू यादव ने रात 12 बजे पटना स्थित अपने आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ केक काटा और जन्मदिन मनाया। लालू यादव की परिवार के साथ जन्मदिन मनाने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में लालू यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के साथ बेटी रोहिणी आचार्य भी नजर आईं।

यूपी में कांग्रेस आज निकालेगी धन्यवाद यात्रा

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा हरा है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार सीट बढ़ी हैं। ऐसे में कांग्रेस ने 11 से 15 जून तक उत्तर प्रदेश में ‘धन्यवाद यात्रा’ निकालेने का फैसला किया है।

आज विधानसभा से इस्तीफा देंगे अखिलेश

उत्तरप्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव अब दिल्ली की राजनीति में सक्रिय रहेंगे। ऐसे में वे अपनी करहल विधानसभा सीट से आज त्यागपत्र दे सकते हैं।

देश में राजनीतिक रुप से स्थिरता-एस जयशंकर

विदेश मंत्री बनाए गए एस जयशंकर ने कहा है कि आज भारत में राजनीतिक रुप से स्थिरता कायम है। सोमवार को जयशंकर प्रसाद को फिर से विदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने पदभार भी संभाल लिया है। विदेश मंत्री के तौर पर पदभार संभालने के लिए एस जयशंकर साउथ ब्लॉक पहुंचे। बता दें जयशंकर ने 9 जून को मंत्री पद की शपथ ली थी।

रेल सुविधाओं का हो रहा तेजी से विस्तार-वैष्णव

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पदभार संभालने के बाद कहा प्रधानमंत्री ने नए स्टेशन और नई ट्रेनों पर फोकस किया है। पदभार संभाल कर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा रेल सुविधाओं में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

मणिपुर को लेकर मोहन भागवत की राजनेताओं को नसीहत

भागवत ने कहा काम करें, अहंकार न पालें
चुनाव में मुकाबला जरूरी पर झूठ आधारित न हो
मणिपुर की समस्या को प्राथमिकता से सुलझाने की कही बात
भारत ही विश्व में चुनौतियों का दे सकता है समाधान
भागवत ने कहा मर्यादा की सीमाओं का पालन करने वाला सच्चा सेवक होता है

मणिपुर में नहीं थम रहा हिंसा का दौर। जिरिबाम के हिंसाग्रस्त इलाके में अब अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनाती किया जा रहा है। जिसके आदेश जारी कर दिये गये हैं।

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बधाई दी है।

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जबरन वसूली का केस दर्ज किया गया है।

 

Exit mobile version