ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: हाथरस पीड़ितों से मिले राहुल गांधी,ब्रिटेन में सत्ता की ओर बढ़ रही लेबर पार्टी, केजरीवाल मामले में आज दिल्ली HC में सुनवाई

breaking-plat-1-750x375

हाथरस पीड़ितों से मिले राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ पर अब सियासत शुरु हो गई है। भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मिले। राहुल गांधी आज शुक्रवार 5 जुलाई को अलीगढ़ पहुंचे। जहां से पिलखना गांव में पीड़ितों से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने बताया राहुल गांधी ने उनसे कहा है वे पार्टी की मदद से उन लोगों की मदद करेंगे।

ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी की सत्ता में हो सकती है वापसी

ब्रिटेन में चुनाव, लेबर पार्टी चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही। ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी सत्ता में वापसी करने जा रही है। शुरुआती मतगणना के परिणामों में लेबर पार्टी ने 9 सीटें जीत ली हैं जबकि कंजर्वेटिव का खाता भी नहीं खुला है। ऐसे में यूनाइडेट किंगडम के पीएम ऋषि सुनक इस्तीफा देने की घोषणा कर सकते हैं।

आंध्रप्रदेश के सीएम ने की पीएम से मुलाकात

दिल्ली पहुंचे आंध्रप्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राज्य के 7 सूत्रीय विकास एजेंडे के लिए पीएम से समर्थन मांगा है।

केजरीवाल मामले में आज दिल्ली HC में सुनवाई

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल की परेशानी बढ़ती जा रही है। CBI मामले में केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।

अमृतपाल आज लेगा लोकसभा की सदस्यता

अब्दुल रशीद और अमृतपाल सिंह दोनों ने जेल में रहकर लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। दोनों जेल में बंद हैं। आज शुक्रवार 5 जुलाई को दोनों शपथ लेंगे। बता दें दोनों के खिलाफ UAPA केस दर्ज है। जिसमें दोनों इस समय जेल में बंद हैं।

Exit mobile version