पीएम मोदी लगाएंगे विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार की शाम को चुनाव का प्रचार थमने के बाद तमिलनाडु के कन्याकुमारी जाएंगे। जहां वे तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी 1 जून तक विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान करेंगे। बता दें पीएम आज गुरुवार को शाम पौने पांच बजे तिरुवनंतपुरम के जरिए हेलीकॉप्टर कन्याकुमारी पहुंचेंगे। जहां वे 1 जून को दोपहर साढ़े 3 बजे तिरुवनंतपुरम लौटेंगे।
इसरो ने किया अग्निकुल का मिशन अग्निबाण SOrTeD-01 लॉन्च
इसरो ने दुनिया के पहले 3D रॉकेट अग्निबाण की सफल लॉन्चिंग कीहै। आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा से इसे लॉन्च किया गया है। बता दें चेन्नई की निजी स्पेस कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस की ओर से सबऑर्बिटल टेक्नोलॉजिकल डेमॉन्सट्रेटर रॉकेट को तैयार किया गया था। इसके इंजन का नाम अग्निलेट इंजन है। यह पूरी तरह से थ्रीडी प्रिंटेड है। साथ ही करीब 6 किलो न्यूटन की शक्ति से पैदा करने वाला यह एक सेमी-क्रायोजेनिक इंजन है। इस बार इस रॉकेट को पारंपरिक गाइड के बजाए वर्टिकल लिफ्ट ऑफ किया गया।
लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण का आज थमेगा प्रचार
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 57 सीटों पर 1 जून को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आज गुरुवार की शाम 6 बजे से लाउडस्पीकर प्रतिबंधित होने के चलते प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंक दी है।
1 जून को होगी 7वें चरण की वोटिंग
- गुरुवार की शाम 6 बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार
- आखिरी चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
- 8 राज्य – 57 सीट, 1 जून को मतदान
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दिग्गजों का दौरा
- पीएम मोदी आज भरेंगे पंजाब में चुनावी हुंकार
- पंजाब के होशियारपुर में पीएम करेंगे विशाल रैली
- BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा
- पंजाब दौरे पर रहेंगे जेपी नड्डा
- बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मांगेंगे वोट
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुरुवार को झारखंड के दुमका के बाद ओडिशा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी का झारखंड और उड़ीसा दौरा
- झारखंड के दुमका में राहुल करेंगे चुनाव प्रचार
- उड़ीसा के बालेश्वर में करेंगे चुनाव प्रचार
- बालेश्वर के सन मैतीपुर में राहुल गांधी की चुनावी रैली
- कांग्रेस के पक्ष में करेंगे रैली
आज थमेगा प्रचार, यूपी की 13 सीटों पर सबकी नजर
लोकसभ चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा,जिसमें यूपी की 13 सीटें भी शामिल हैं। अंतिम चरण के लिए आज गुरुवार की शाम से चुनाव प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। यूपी में अब मोदी-योगी के गढ़ पर सभी की नजर टिकी हुई है। यूपी की 13 सीटों में से सबसे अधिक 28 उम्मीदवार घोसी सीट पर हैं और सबसे कम सात-सात उम्मीदवार वाराणसी के साथ देवरिया में हैं। वहीं महाराजगंज और बांसगांव में आठ-आठ तो कुशीनगर और सलेमपुर में नौ-नौ प्रत्याशी है। इसी प्रकार गाजीपुर, मीरजापुर और चंदौली में 10-10 तो राबर्ट्सगंज में 12 प्रत्याशी, गोरखपुर और बलिया सीट पर 13-13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। जिनके भाग्य का फैसला 2 करोड़ 50 लाख 56 हजार 877 मतदाता करेंगे।
सोने की तस्करी मामले में शशि थरूर का PA गिरफ्तार
केरल के तिरुवंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के शिवकुमार को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। थरुर के पीए पर तय सीमा से ज्यादा सोना अपने पास रखने का आरोप है। शिवकुमार दुबई से लौट रहे थे। उनके कब्जे से अवैध तरीके से भारत लाया गया सोना बरामद किया है। जानकारी के अनुसार शिवकुमार आईजीआई एयरपोर्ट में अपने किसी आदमी से विदेश से लाए गये गोल्ड का हैंड ओवर ले रहे थे तभी कस्टम विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
- दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
- सोने की तस्करी से जुड़ा है गिरफ्तारी का मामला
- कस्टम विभाग ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया
- गोल्ड स्मगलिंग के मामले में की गई है गिरफ्तारी





