ममता के गढ़ में मोदी,रायबरेली और अमेठी पर खत्म सस्पेंस,राहुल गांधी आज करेंगे पुणे में रैली

breaking-news-updates-delhi-punjab-harayana-3-may-2024-Lok Sabha Elections 2024 Narendra Modi West Bengal Campaign Mamata Banerjee Rahul Gandhi Rae Bareli Lok Sabha Seat

breaking-plat-1-750x375

ममता के गढ़ में मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी आज शुुक्रवार 3 मई को पश्चिम बंगाल और झारखंड के दौरे पर रहेंगे। पश्चिम बंगाल में वे ममता बनर्जी के गढ़ में गरजेंगे। जहां पीएम तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर कोलकाता में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आमचुनाव के लिए एक ही दिन में तीन बड़ी जनसभा करेंगे। पूर्व से तय कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी नदिया जिले के कृष्णानगर और बीरभूम जिले के बोलपुर के साथ पूर्व बर्धमान जिले में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में यहां चुनावी रैली करने जा रहे हैं।

रायबरेली और अमेठी पर खत्म सस्पेंस

कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर सस्पेंस खत्म करते हुए प्रत्याशी तय कर लिये हैं। रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं अमेठी से कांग्रेस ने गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा पर दांव लगाया है। लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिसमें राहुल गांधी का नाम रायबरेली से तय किया है। पार्टी ने आज शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन इन सीटों के लिए पार्टी की उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को चुनाव का ट‍िकट द‍िया है। बता दें अमेठी सीट पिछले 2019 के चुनाव में राहुल गांधी भाजपा नेता स्मृति ईरानी से हार गए थे।

राहुल गांधी आज करेंगे पुणे में रैली, महा विकास अघाड़ी के लिए मांगेंगे वोट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शुक्रवार 3 मई को महाराष्ट्र के पुणे में बड़ी रैली करने जा रहे हैं। यहां वे एमवीए के उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर के लिए वोट मांगेंगे। राहुल का यह कार्यक्रम पुणे स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के नजदीक श्री शिवाजी प्रिपरेटरी मिलिट्री स्कूल मैदान में शाम करीब चार बजे होगा।

रेवन्ना रेपिस्ट

कर्नाटक में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ SIT ने रेप का केस दर्ज किया है। IPC के तहत दूसरी FIR दर्ज की गई है।

केजरीवाल ने दी ​रिगफ्तारी को चुनौती

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक  अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को कोर्ट में चुनौती दी है। CM केजरीवाल की इस अर्जी पर आज शुक्रवार को सुनवाई होगी।

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला

आदिवासी बाहुल्य ​छ​त्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस घोटाले में UPSTF ने विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया है। बता दें विधु गुप्ता PHSF के निदेशक हैं।

श्रद्धांजलि

आम चुनाव के बीच सीपीआई को बड़ा आघात लगा है। अतुल कुमार अंजान का आज लखनऊ में निधन हो गया। अतुल कुमार अंजाम CPI के नेशनल सेक्रेटरी थे।

‘शिंदे’ होंगे निरुपम के ‘नाथ’

कभी कांग्रेस में धाकड़ बयान बाजी के लिए पहचाने जाने वाले संजय निरुपम ने पिछले दिनों पार्टी को अलविदा कह दिया था, या कहे कांग्रेस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब नवे नए सिरे से अपनी राजनीति यात्रा शुरु करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि संजय आज शुक्रवार 3 मई को एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना को ज्वाइन कर सकते हैं। यानी अब संजय के नए नाथ शिंदे होंगे।

भोपाल: सीएम डॉ. मोहन यादव का दौरा

भोपाल: भाजपा के नेताओं का चुनावी प्रचार प्रसार

भोपाल: इमरती देवी पर जीतू पटवारी का विवादित बयान

भोपाल: पांच मई से प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम

Exit mobile version