आंदोलनकारी किसान आज लेंगे ‘दिल्ली चलो’ मार्च पर फैसला
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डटे किसानों के संगठन प्रमुख आज ‘दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर फैसला लेने वाले हैं। यह किसान और किसान संगठन पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर डटे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि किसान आंदोलन को लेकर आज रविवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। बता दें पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डटे यह किसान आज रविवार को बैठक करने वाले हैं। जिसमें ‘दिल्ली चलो’ मार्च पर कोई फैसला लेंगे।
MP में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन
- ग्वालियर से आगे बढ़ेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा
- ग्वालियर में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से करेंगे मुलाकात
- मोरखेड़ा में राहुल करेंगे आदिवासियों के साथ भोज और संवाद
- दोपहर 2 बजे से शिवपुरी से झांसी रोड़ तिराहा तक रोड शो
- शाम 4 बजे कोलारस और शाम 5 बजे लुकवासा में होगा स्वागत
- शाम 6.30 बजे बदरवास में यात्रा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
एमपी के मुख्यमंत्री यादवों को साधने जाएंगे यूपी
- सीएम डॉ.मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे
- सीएम सुबह 11 बजे स्टेट हेंगर भोपाल से होंगे रवाना
- दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे सीएम
- गुदौरा मैदान में यादव महाकुंभ में होंगे शामिल
- 1 बजे सीएम मोहन यादव महाकुंभ को करेंगे संबोधित
- शाम 5.30 बजे लखनऊ से स्टेट हेंगर भोपाल होगा आगमन
पटना में आज होगी महागठबंधन की बड़ी रैली
बिहार की राजधानी पटना में आज रविवार 3 मार्च को विपक्ष के महागठबंधन की बड़ी रैली होने जा रही है। गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ तेजस्वी यादव ही नहीं लेफ्ट पार्टियों के कई नेता शामिल होंगे। इससे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को परिवार के साथ गांधी मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के साथ कार्यक्रम स्थल ही नहीं वहां बनाए गए विभिन्न शिविरों का भी भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। लालू ने राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के रास्तों का भी निरीक्षण किया।
पाकिस्तान में फिर शरीफ लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ
पाकिस्तान में आज रविवार 3 मार्च को दूसरी बार शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। PML-N नेता शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 33 वें प्रधानमंत्री होंगे। बता दें चुनाव के दौरान धांधली के कई आरोपों के बीच और सरकार के गठन के लिए कई दौर बातचीत के बीच आखिरकार पीएमएल एन नेता शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 33वें प्रधान मंत्री बनने जा रहे हैं। शहबाज़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज यानी पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के साझा उम्मीदवार हैं। वे पहले ही नामांकन जमा कर चुके हैं। वहीं उनके सामने प्रतिद्वंद्वी के रुप में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई के उमर अयूब खान भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके है। 72 वर्षीय पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ पाकिस्तान में तीन बार के प्रधान मंत्री रह चुके नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं।