ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस आज,केन्द्रीय गृह मंत्री शाह आज जाएंगे हैदराबाद,पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं से मैदानी इलाके हुए ठंडे,गुना यात्री बस में लगी आग, 13 लोगों की मौत की पुष्टि

breaking news today

139 साल की हुई देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस, स्थापना दिवस आज

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना को 139 साल पूरे हो गए हैं। कांग्रेसी आज पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। कांग्रेस आज महाराष्ट्र के नागपुर मेगा रैली ‘हैं तैयार हम’ करने जा रही है। अपनी इस मेगारैली के साथ अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी नेताओं की माने तो कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने मीडिया को बताया रैली में देश भर से करीब 10 लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भोपाल: पीसीसी में मनेगा स्थापना दिवस

2024 की तैयारी में जुटी बीजेपी,केन्द्रीय गृह मंत्री शाह आज जाएंगे हैदराबाद

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हैदराबाद जाएंगे जहां भाजपा पदाधिकारियों के साथ आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर मीटिंग करेंगे। केंद्रीय मंत्री शाह गुरुवार को तेलंगाना में बीजेपी संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के साथ ओडिशा में पार्टी को आगे बढ़ाने का नेतृत्व करेंगे।

शुक्रवार को शाह जाएंगे तेलंगाना

अमित शाह हैदराबाद में राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी की कोर ग्रुप में हिस्सा लेने के बाद तेलंगाना में मंडल अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगे।

पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं से मैदानी इलाके हुए ठंडे

पहाड़ों से आ रही सर्द हवा के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। आज 28 दिसंबर गुरुवार सुबह को दिल्ली एनसीआर में कोहरा छाया रहा। उतना नहीं जितना बुधवार को था। बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क यातायात के साथ ही रेलवे और हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। कई ट्रेन, उड़ानें देरी से चल रही हैं। वहीं दिल्ली एनसीआर में भी कई इलाकों में विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक है। 28 दिसंबर की सुबह साढ़े 5 बजे सफदरजंग में 50 मीटर और पालम में विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज की गई है।

भोपाल: बीजेपी की बड़ी जीत के बाद धन्यवाद प्रस्ताव

गुना: यात्री बस में लगी आग, 13 लोगों की मौत की पुष्टि

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुना जिले में हुई बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे के सभी बिंदुओं को लेकर जांच कराई जाएगी। सीएम ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनर्रावृत्ति न हो, इसे लेकर भी इंतजाम किये जाएं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवार को चार चार लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version