Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : उत्तरकाशी सुरंग रेस्क्यू मजदूर कब निकलेंगे बाहर,राजस्थान में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा,PM नरेन्द्र मोदी वर्चुअल करेंगे जी20 लीडर्स समिट की अध्यक्षता, सीएम शिवाज सिंह का राजस्थान दौरा

DigitalDesk by DigitalDesk
November 22, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

टनल में 11 दिन से फंसे मजदूर,पाइप से भेजा मटर पनीर और मक्खन के साथ चपाती

देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए टनल हादसे को 11 दिन बीत जाने के बाद भी टनल में फंसे 41 श्रमिक बाहर नहीं निकल सके हैं। श्रमिकों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ उन्हें खाने-पीने के लिए बेहतर से बहतर चीजें भेजने की कोशिशें की जा रही हैं। इस इंतजाम को पुख्ता करने के लिए ही 2 दिन पहले प्रशासन ने 6 इंच का पाइप मलबे के दूसरी ओर सफलतापूर्वक पहुंचाया था। जिसके जरिए मजदूरों को खाने-पीने की सभी चीजें भेजी जा रही हैं। बीती रात को मजदूरों को खाने का सामान पाइप के जरिए पहुंचाया। जिसमें शाकाहारी पुलाव, मटर-पनीर और मक्खन के साथ चपाती भेजी गईं थीं।

पीएम करेंगे ​जी 20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में वर्चुअली शिरकत

पीएम नरेंद्र मोदी आज बुधवार 22 नवंबर की शाम जी-20 देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बता दें अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष सहित सभी जी-20 सदस्यों के नेताओं के साथ-साथ 9 अतिथि देशों और 11 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को न्योता दिया है। विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है पिछले दिनों 10 सितंबर को नई दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र पर प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का ऐलान किया था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

देवउठनी एकादशी पर मथुरा जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी इसके अगले दिन गुरुवार 23 नवंबर को यूपी के मथुरा में संत मीराबाई की 525वीं जयंती कार्यक्रम ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी शाम साढ़े 4 बजे मथुरा आयेंगे। संत मीराबाई जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ ही वे संत मीरा बाई के सम्मान में स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी करने वाले हैं। इसके अलावा पीएम इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।ह कार्यक्रम संत मीराबाई की स्मृति में पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत का प्रतीक भी है। बता दें संत मीराबाई भगवान कृष्ण के लिए अपनी भक्ति के लिए विख्यात हैं। कई भजनों और छंदों की रचना उन्होंने की, जो आज भी लोकप्रिय और प्रासंगिक हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे जनसभाएं

यूपी के सीएम और बुलडोजर बाबा के नाम से प्रसिद्ध योगी आदित्यनाथ आज बुधवार 22 नवंबर को नोखा जाएंगे। जहां वे दोपहर एक बजे बाबा छोटूनाथ स्कूल मैदान में बीजेपी प्रत्याशी बिहारी लाल बिश्नोई के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद किए हैं। वहीं एनएसजी कमांडो की टीम भी नोखा पहुंच चुकी है।जिसने सभा स्थल और हेलीपेड स्थल का जायजा लिया।

सीएम शिवराज सिंह का राजस्थान दौरा

  • राजस्थान में चुनाव हुंकार भरेंगे सीएम शिवराज
  • आज और कल जनसभा को करेंगे संबोधित
  • सीएम शिवराज आधा दर्जन जनसभा को करेंगे संबोधित
  • बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करेंगे
  • राज्य में 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का तेलंगाना दौरा

  • आज से 28 नवंबर तक करेंगे चुनावी सभाएं
  • 22 बीजेपी नेताओं की टीम करेंगी चुनावी प्रचार

मतगणना को लेकर बीजेपी की तैयारियां

  • बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक
  • बैठक में सीएम शिवराज, वीडी शर्मा हुए शामिल
  • केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, हितानंद शर्मा भी रहे मौजूद
  • मतदान के बाद मतगणना की तैयारी को लेकर हुई चर्चा
  • काउंटिंग और अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा

HC के आदेश के बाद MP पुलिस अलर्ट

  • राज्य स्तरीय अभियान आज से शुरू होगा
  • हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना होगा अनिवार्य
  • 50 दिन तक लगातार  चेकिंग अभियान चलेगा
  • ट्रैफिक नियमों का पालन करने दी जाएगी हिदायत
  • नियम का पालन न करने वालों पर लगेगा जुर्माना
Post Views: 165
Tags: bhopal big newsBreaking News UpdatesG20 Leaders SummitLaborersPipePM Narendra ModiRajsthan congressTunnelUP CM Yogi AdityanathUttarkashi Tunnel Rescue
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version