ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: अटेर के एक मतदान केन्द्र पर पुर्नमतदान जारी, टनल में फंसे मजदूरों का CCTV फुटेज सामने आया, राजस्थान में कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र

breaking news today

अटेर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर पुर्नमतदान जारी

मध्य प्रदेश के भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र पर पुर्नमतदान किया जा रहा है। यहं मतदान केंद्र क्रमांक 71 किशूपुरा नंबर-3 है। जहां पर आज 21 नवंबर को दोबारा मतदान किया जा रहा है। बता दें पुनर्मतदान 7 बजे से शुरू हो गया जो शाम 6 बजे खत्म होगा।

किशनपुरा में सुबह 7 बजे से मतदान शुरु

एमपी में मतगणना की तैयारियां हुईं तेज

उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों का CCTV फुटेज सामने आया

देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सुरंग ढहने से वहां फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए पिछले 10 दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। रेस्क्यू में जुटी एजेंसियों ने सोमवार को मजदूरों तक पहली बार दाल, खिचड़ी पहुुंचाने में कामयाबी हासिल की है। करीब 6 इंच चौड़ी पाइप के जरिए बोतल में भरकर मजदूरों के लिए ये खाना वहां तक भेजा गया था। इसी बीच सुरंग के अंदर का वीडियो भी पहली बार सामने आया। इस वीडिया में देखा जा सकता है कि किस तरह मजदूर वहां सुरंग में किन हालात में रह रहे हैं। इस दौरान रेस्क्यू में जुटे अधिकारियों ने मजदूरों से वॉकी टॉकी की मदद से बात भी की।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र

राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इससे पहले कांग्रेस आज मंगलवार 21 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों के लिए बड़ा एलान हो सकता है। इसमें फसल खरीद के लिए समर्थन मूल्य को लेकर सबसे बड़ी घोषणा हो सकती है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी राजस्थान के लोगों को राहत देने का ऐलान संभव है। कांग्रेस बीपीएल श्रेणी के परिवारों को 400 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर की घोषणा भी इसमें शाामिल कर सकती है। इनके अलावा प्रदेश के युवाओं के लिए हर साल 2.5 लाख से ज्यादा रोजगार। बिजली सब्सिडी जारी रखने और किसानों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू करने के साथ छात्राओं के लिए स्कूटी तो महिलाओं के लिए मोबाइल जैसी घोषणाएं भी कांग्रेस इसमें शामिल कर सकती है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम आज हो सकता है जेल से बाहर

दुष्कर्म और मर्डर केस में हरियाणा की रोहतक जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज 21 नवंबर मंगलवार को जेल से बाहर आ सकता है। एक दिन पहले ही हरियाणा सरकार ने राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर की थी। फरलो मिलने के बाद राम रहीम इस साल तीसरी बार जेल से बाहर होगा। बता दें सोमवार देर शाम हरियाणा सरकार ने राम रहीम की फरलो मंजूर करने के आदेश जारी किये थे। इसके बाद से ही जेल के मुख्य जेल चौक पर पुलिस बल तैनात किया गया। राम रहीम जेल से बाहर आने के बाद यूपी के बागपत वाले आश्रम में रहेगा। राम रहीम इससे पहले भी इसी साल जुलाई में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इस तरह वह अब तक करीब सात बार जेल से बाहर आ चुका है।

मध्यप्रदेश में ठंड ने दी दस्तक

Exit mobile version