म्यांमार में भूकंप के झटके,लद्दाख में लगे झटके,सा​उथ कोरिया में विपक्षी नेता जे म्युंग पर चाकू से हमला,कोहरे और शीत लहर से ठिठुरे कई राज्य

breaking news today

म्यांमार में 4.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके,लद्दाख में लगे झटके

जापान में एक दिन पहले सोमवार को 90 मिनट में 4.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप के करीब 21 झटके महसूस किए गए थे। जिनमें से एक की तीव्रता 7.6 मापी गई थी। भूकंप के बाद जापान में सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया था। वहीं इसके बाद बाद दूसरे दिन मंगलवार को म्यांमार और भारत के लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार में मंगलवार 2 जनवरी को सवा 3 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र म्यांमार में जमीन में 85 किलोमीटर की गहराई में है।

सा​उथ कोरिया में विपक्षी नेता जे म्युंग पर चाकू से हमला

दक्षिण कोरिया में विपक्ष के नेता ली जे-म्युंग पर चाकू से हमला किया गया है। म्यूंग पर यह हमला उस समय हुआ जब वे प्रेस क्रॉन्फ्रेंस कर रहे थे। जे-म्युंग पर मंगलवार 2 जनवरी 2024 को दक्षिणी बंदरगाह शहर बुसान की दौरे के दौरान हमला किया गया है। बता दे इससे पहले साल 2022 में उनके कैपेंन मैनेजर पर भी हथौड़े से हमला किया था। बता दें जे-म्युंग बुसान में एक प्रस्तावित हवाई अड्डे का दौरा करने गए थे। उस समय प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच एक अज्ञात शख्स ने जे म्युंग की गर्दन पर वार कर दिया।

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की मूर्ति का चयन

यूपी के अयोध्या के राम मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति लगभग तय हो गई है। यह प्रतिमा कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने सोशल मीडिया पर देते हुए उन्होंने लिखा जहां राम हैं। वहीं हनुमान जी हैं। कर्नाटक हनुमान जी की भूमि है। वहीं बीजेपी नेता येदियुरप्पा ने भी योगीराज को बधाई दी। उन्होंने इसे राज्य के लिए गौरव के क्षण बताया। हालांकि अब तक प्रतिमा को लेकर राम मंदिर ट्र्स्ट की ओर से कोई पुष्टि नहीं की है।

कोहरे और शीत लहर से ठिठुरे कई राज्य

देश के कई राज्य इन दिनों कड़ाके की ठंड और कोहरे के आगोश में हैं। पंजाब और हरियाणा कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं। रात ही नहीं दिन का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे गिर गया। कोहरे की धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। उधर बिहार में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जनवरी में देश के मध्य भागों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार अगले तीन दिन के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के हिस्सों में घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए भी मंगलवार 2 जनवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 से 11 जनवरी तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम में इस बदलाव से उत्तर भारतीय राज्यों में भी शीत लहर की स्थिति पैदा होने का अनुमान जताया गया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल

भोपाल में पेट्रोल और डीजल की किल्लत

मध्यप्रदेश: राजधानी में 6वें दिन भी मिला कोरोना मरीज

मध्यप्रदेश: बुधवार को होगी मोहन कैबिनेट की बैठक

Exit mobile version