Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यू अपडेट; दुबई में COP28 समिट: हिस्सा लेकर स्वदेश लौटे पीएम मोदी,लद्दाख में भूकंप से कांपी धरती,संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक

DigitalDesk by DigitalDesk
December 2, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दुबई में COP28 समिट: हिस्सा लेकर स्वदेश लौटे पीएम मोदी

दुबई में विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन सीओपी28 की उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। यह आयोजन 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा। इस वैश्विक आयोजन में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। पीएम मोदी दुबई में आयोजित इस वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट COP28 में हिस्सा लेने के बाद भारत लौट आए हैं। वे शनिवार तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इससे पहले समिट में उन्होंने कार्बन उत्सर्जन घटाने और भारत की मेजबानी में आयोजन का प्रस्ताव भी रखा। बता दें दुबई में आयोजित सीओपी28 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में की जा रही है।

लद्दाख में भूकंप से कांपी धरती, लगे 3.4 रिक्टर स्केल की तीव्रता के झटके

देश के सीमावर्ती लद्दाख में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता करीब 3.4 मैग्नीट्यूट दर्ज की गई है। भूकंप के झटके शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे महसूस किए गए। बता दें भूकंप का केंद्र करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक

केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज शनिवार 2 दिसंबर को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे। संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले लोकसभा और राज्यसभा में राजनीतिक दलों के नेताओं की आज बैठक बुलाई है। बता दें संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है।

  • केन्द्र सरकार ने आज शनिवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  • संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले बुलाई बैठक
  • शनिवार सुबह 11 बजे होगी सर्वदलीय बैठक
  • 4 से 22 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र

सीएम योगी करेंगे अयोध्या के श्री राम एयरपोर्ट का निरीक्षण

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 2 दिसंबर को अयोध्या में बने श्री राम एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। बता दें योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले शुक्रवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बताया था कि वे अयोध्या में बनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना का केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही सीएम ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट और प्रयागराज महाकुंभ का भी उल्लेख किया। वहीं सीएम ने गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर कहा कुंभ से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा।

मनोज राय हत्याकांड की सुनवाई आज

उत्तर प्रदेश के दबंग और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और उनके दूसरे सहयोगियों पर एमपी एमएलए कोर्ट में 23 साल पुराने मनोज राय हत्याकांड को लेकर शनिवार सुनवाई होने वाली है। बता दें 15 जुलाई 2001 में उसरी चट्टी पर तत्कालीन मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के काफिले पर हमला किया गया था। इस दौरान बिहार के बक्सर जनपद के संगराव में रहने वाले मनोज राय की भी हत्या हुई थी।

Post Views: 153
Tags: All Party MeetingDubai World Climate Action Summit COP28Parliament winter sessionPM Modi returns home
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version