ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज,कितने चरणों में होगी 543 सीटों पर वोटिंग,राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन आज

breaking-plat

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज,कितने चरणों में होगी 543 सीटों पर वोटिंग

17वीं लोकसभा का कार्यकाल जून की 16 तारीख को खत्म हो रहा है। इससे पहले 18वीं लोकसभा के गठन के लिए आम चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव कार्यक्रम का एलान आज चुनाव आयोग करने जा रहा है। इसके साथ ही सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल भी जून में ही पूरा हो रहा है। इन राज्यों में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों की भी घोषणा होगी। अधिकारियों की माने तो बोर्ड परीक्षा, त्योहार और सुरक्षाकर्मियों, मतदानकर्मियों की उपलब्धता को देखते हुए चुनाव की तारीखें तय की जाएंगी। चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता भी लागू करता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक के कलबुर्गी में आज करेंगे जनसभा

लोकसभा चुनाव के लिए आज आचार संहिता लागू होने वाली है। इससे पहले सियासी की सक्रियता बढ़ गई है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी दक्षिण भारत के राज्यों में रैली और रोड शो तेज कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धुआंधार दौरा शुरू कर दिया है। पीएम आने वाले 5 दिन तक दक्षिण भारत के पांच राज्यों के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी केरल और तेलंगाना के साथ तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ही नहीं कर्नाटक पर पीएम का फोकस है। इन 5 राज्यों में पीएम मोदी चुनावी रथ पर सवार होकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। दरअसल इन पांच राज्यों में लोकसभा की 129 सीटें आती हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी 120 घंटे में इन 129 सीटों को कवर करेंगे। इसकी शुरुआत आज कर्नाटक और तेलंगाना से होने वाली है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन आज

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन आज मुंबई में होने जा रहा है। समापन रैली में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।

दिल्ली में के कविता से आज ED करेगी आगे की पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में हैदराबाद में करीब आठ घंटे की रेड बाद तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी BRS नेता के कविता को गिरफ्तार किया था। जिनसे जांच एजेंसी पूछताछ करने वाली है। इसके लिए के कविता को दिल्ली लाया गया है। उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जा सकता है। बता दें दिल्ली शराब नीति घोटाले ED ने 30 नवंबर 2022 को सबसे पहले कारोबारी अमित अरोड़ा को गुरुग्राम से पकड़ा था। ED के अनुसार अमित अरोड़ा ने अपने बयानों में के कविता का नाम भी लिया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने दावा किया था कि के कविता साउथ ग्रुप की शराब लॉबी की प्रमुख नेता थीं। बिजनेसमैन के जरिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेताओं को करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। इतनी जानकारी उजागर होने के बाद मार्च 2023 में ED ने के कविता का नाम इस केस में शामिल कर लिया था।

Exit mobile version