Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पीएम मोदी आज देंगे आदिवासियों को सौगात, मायावती को उनके जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं , संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेले का आगाज

DigitalDesk by DigitalDesk
January 15, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 15 जनवरी को संक्रांति के मौके पर लाखों लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के तहत 1 लाख लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त की राशि जारी करने वाले हैं। बता दें केंद्र सरकार की ओर से पिछले साल 2023 में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके तहत आज सोमवार को पीएम-जनमन योजना के लाभार्थियों को पहली किस्त मिलने वाली है। दरअसल ये वे लाभार्थी हैं जो प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के दायरे में आते हैं।

  • पीएम मोदी आज देंगे आदिवासियों को सौगात
  • मिलेगी पीएम आवास योजना की पहली किस्त
  • पीएम आवास योजना की किस्त करेंगे जारी

बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन आज,सीएम योगी ने फोन कर दी शुभकामनाएं

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 15 जनवरी को जन्मदिन है। बसपा समर्थक अपनी पार्टी की मुखिया बहन जी का जन्मदिन बनाने में जुठे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सुश्री मायावती को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं मायावती को फोन कर उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान दोनों नेताओं के कुछ देत बीच बातचीत भी हुई है। हालांकि बातचीत का ब्यौरा सामने नहीं आया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेले का आगाज, महाकुंभ की रिहर्सल

उत्तर प्रदेश में संगम नगरी के नाम से प्रसिद्ध प्रयागराज में आज सोमवार 15 जनवरी से माघ मेले की शुरूआत हो गई है। माघ मेले के पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति पर आस्था का सैलाब दिखाई दिया। कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं में आस्था की कोई कमी नजर नहीं आई। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में ही संगम में डुबकी लगाई और पवित्र गंगा नदी में स्नान किया। इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्त इंतजाम किए गए हैं। दरअसल माघ मेला 2024 के पहले स्नान पर्व के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। अगले साल 2025 में महाकुंभ होगा, ऐसे में माघ मेले को महाकुंभ की रिहर्सल भी माना जा रहा है। ऐसे में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से माघ मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां पर 768 हेक्टेयर में 6 सेक्टर में माघ मेला बसाया गया है। माघ मेले में पहली बार 6 पांटून ब्रिज तैयार किए हैं। पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी प्रयोग किया जा रहा है। माघ को सरकार ने पूरी तरह से प्लास्टिक फ्री भी घोषित किया गया है। यहां करीब 100 किलोमीटर में चकर्ड प्लेटें बिछाकर सड़कें बनाई हैं।

शेयर बाजार में दिखी सं-‘क्रांति’,मौसम सर्द निवेशकों की जेब हुई गर्म

एक ओर जहां पुरा देश संक्रांति पर्व की उएंमंग में डूबा है वहीं सर्दी अपने कड़े तेवर दिखा रही है। इस बीच दूसरी ओर कड़ाके की सर्दी में भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार 15 जनवरी को निवेशकों की जेब गर्म कर दीं। बाजार खुलने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स भी नई ऊंचाई पर जा पहुंचा। पहली बार 73 हजार के स्तर को पार कर गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी में भी आज तूफानी तेजी दिखाई दी। ये भी लाइफटाइम हाई लेवल को छूते हुए करीब 22 हजार के पार निकल गया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन आज
  • कल मणिपुर के थौबल से शुरु हुई थी यात्रा
  • आजा नागालैंड में प्रवेश करेगी यात्रा

मध्यप्रदेश : CM डॉ. मोहन यादव के आज कई कार्यक्रम

  • वाणिज्य कर और ऊर्जा विभाग की करेंगे समीक्षा
  • सुबह 10.30 बजे मंत्रालय में समीक्षा करेंगे सीएम
  • 11:50 बजे पीएम जन-मन योजना का शुभारंभ
  • समन्वय भवन में श्रीरामोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • विक्रमोत्सव मेले की तैयारियों के संबंध में लेंगे बैठक

MP में 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित

  • शराब की सभी दुकानें रहेगी बंद
  • सीएम डॉ. मोहन यादन ने की घोषणा
  • सीएम के ऐलान के बाद आदेश जारी
  • MP सरकार भी जन भावनाओं के साथ: CM
  • 22 जनवरी को ड्राई डे रहेगा: सीएम

मध्यप्रदेश : MP में हवाओं ने बदला रुख

  • रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव
  • ग्वालियर, चंबल में कोहरा के आसार
  • 6 शहरों में 10 डिग्री से कम तापमान
  • दतिया में सबसे कम 6.5 डिग्री तापमान
  • 16 जनवरी से मौसम में हो सकता है बदलाव

छत्तीसगढ़ : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस

  • मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले में हादसा
  • 3 लोगों की मौके पर मौत
  • 15 घायल का अस्पताल में उपचार जारी
  • हादसे की जांच में जुटी पुलिस
  • जनकपुर थाने के मनेंद्रगढ़ तिराहे की घटना

कांकेर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

  • बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल
  • घायल का अस्पताल में उपचार जारी
  • जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रहा था ट्रक
  • हादसे की जांच में जुटी पुलिस
  • कोड़ेजूंगा क्रासिंग के पास हुआ हादसा
Post Views: 163
Tags: #Mayawati Birthday#Prayagraj Fair#SankrantiPrime Minister Narendra ModiTribal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version