Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा,खोंगजोम में चुनाव से पहले कांग्रेस का नया सफर,कांग्रेस में बिखराव मिलिंद देवड़ा ने छोड़ी कांग्रेस,AAP का ‘घर बचाओ, बीजेपी हटाओ’ अभियान

DigitalDesk by DigitalDesk
January 14, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा,खोंगजोम में चुनाव से पहले कांग्रेस का नया सफर

अयोध्या में इसी माह 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। इससे पहले आज रविवार 14 जनवरी से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकाल रहे हैं। राहुल गांधी की इस तरह की ये दूसरी लंबी यात्रा है। यह यात्रा लोकसभा चुनाव के ठीक पहले शुरू हो रही है। यात्रा पहले इम्फाल के पैलेस ग्राउंड से प्रारंभ होना थी। लेकिन राज्य सरकार से इजाजत न मिलने के चलते अब ये यात्रा मणिपुर के ही थौबल जिले में स्थित खोंगजोम से शुरू होगी। हालांकि पहले तो राज्य सरकार ने यात्रा की अनुमति देने से ही साफ मना कर दिया था, लेकिन बाद में कुछ शर्तों के परमिशन दे दी।

  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आगाज
  • पूरा होगा 15 राज्य में 6700 KM सफर
  • राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस का बड़ा बयान
  • कांग्रेस ने कहा यी वैचारिक यात्रा,चुनावी यात्रा नहीं
  • यात्रा में शामिल होने मणिपुर जायेंगे MP के नेता
  • राहुल गांधी मणिपुर से करेंगे यात्रा की शुरुआत
  • मप्र में फरवरी में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह होंगे शामिल
  • उमंग सिंघार, कमलेश्वर पटेल भी यात्रा में रहेंगे मौजूद

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस में बिखराव, मिलिंद देवड़ा ने छोड़ी कांग्रेस

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुंबई में कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। देवड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। वे आज रविवार 14 जनवरी को एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होंगे। बता दें पहले ही अटकलें लगाई जा रही थी कि मिलिंद कांग्रेस छोड़ एकनाथ के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम सकते हैं। इस बीच देवड़ा ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि भी कर दी और बताया कि उनकी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का आज समापन हो गया है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। देवड़ा ने लिखा कांग्रेस पार्टी के साथ उनके परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता आज खत्म हो गया। वे वर्षों से उनका अटूट समर्थन करने के लिए सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

AAP आज रविवार से चलाएगी ‘घर बचाओ, बीजेपी हटाओ’ अभियान

दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी आज रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र एनडीए सरकार के खिलाफ ‘घर बचाओ, भाजपा हटाओ’ अभियान शुरू करेगी। एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान के तहत पार्टी केंद्र के खिलाफ शहर की विभिन्न झुग्गी बस्तियों में छोटी छोटी नुक्कड़ सभा आयोजित करेगी। इससे पहले अभियान की घोषणा करते हुए आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया एक ओर केंद्र सरकार जहां झुग्गी वहीं मकान जैसी सरकारी योजनाओं के जरिए गरीबों के लिए आवास देने का वादा करती है तो वहीं दूसरी ओर यह उन्हें बेघर कर देती है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, बादल नीचे आने से धूप गायब

दिल्ली में इस समय कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। ठंड के बीच मौसम के अजब-गजब रंग भी दिखाई दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शनिवार को बादल नीचे आने के चलते धूप भी गायब है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में दोपहर के समय धूप निकलेगी। विभाग की ओर से बताया गया कि सोमवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगा। मंगलवार 16 जनवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के आने के चलते बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मध्यप्रदेश आज से दो दिवसीय “संक्रांति महोत्सव”

  • काइट फेस्टिवल के साथ प्रारंभ होगा महोत्सव
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
  • विभिन्न आकृतियों की पतंग जाएगी उड़ाई
  • सूर्य को अर्घ्य देकर प्रारंभ होगा संक्रांति उत्सव
  • पतंगबाज दिखाएंगे पतंग उड़ाने की कलाबाजी

मप्र: BJP मध्यप्रदेश के मंदिरों में चलाएगी स्वच्छता अभियान

  • मुख्यमंत्री और प्रदेश पदाधिकारी अभियान में होंगे शामिल
  • पीएम मोदी ने मंदिरों में सफाई करने की सभी से की अपील
  • 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अभियान
  • सीएम मोहन उज्जैन के राम जनार्दन मंदिर में होंगे शामिल

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को जोड़ने में लगी कांग्रेस

  • बूथ संगठन लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का करेगी काम
  • “डोनेट फॉर देश” कैंपेन से अधिक से अधिक वोटर जोड़ने का प्लान
  • बूथ संगठन हर बूथ से 25 लोगों को कैंपेन से जोड़ेगा
  • हर बूथ से 25 लोगों से 138 रुपए का चंदा जुटाएगी कांग्रेस

मप्र: हवाओं का रुख बदलने से बढ़ा रात का तापमान

  • भोपाल में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस
  • सबसे कम तापमान दतिया में 4.9 डिग्री
  • उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हवाओं की वजह से ठंड बरकरार
  • नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना
Post Views: 196
Tags: Delhi CongressEknath Shinde Shiv SenaIndia Jodo Nyay YatraMilind DeoraRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version