ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: दिल्ली के 6 हाई प्रोफाइल स्कूल को धमकी भरा ई मेल,PM नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा,पहली बार प्रचार में उतरेंगी उमा भारती,इतना सस्ता हुआ कॉमर्शियल LPG सिलेंडर

breaking-plat-1-750x375

दिल्ली के द्वारका DPS के साथ 6 स्कूलों को धमकी भरा ई मेल, बम की सूचना से मचा हड़कंप

दिल्ली के कई स्कूलों को बुधवार 1 मई को धमकी भरे ईमेल किए गए। जिसमें स्कूलों में बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ये धमकी भरे इ मेल द्वारका के DPS के साथ मयूर विहार के मदर मैरी स्कूल और नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल जैसे हाई प्रोफाइल स्कूल को भेजे गए हैं। जिसकी जानकारी लगते ही सुबह छह बजे दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची वहीं दिल्ली पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। स्कूल की सघन तलाशी की गई।

इतना सस्ता हुआ कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

लोकसभा चुनाव की तपिश के बीच एक राहत देने वाली खबर आई है। आज 1 मई बुधवार से देश भर में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता मिलेगा। इसके दाम 20 रुपए तक कम कर दिये गए हैं। दिल्ली में अब इसके दाम 19 रुपए घटकर 1745.50 रुपए रह गए हैं। वहीं कोलकाता की बात करें तो अब यह सिलेंडर 1859 रुपए में मिल रहा है। जबकि पहले इस सिलेंडर के दाम 1879 रुपए थे। वहीं मुंबई में भी दम कम हुए हैं, यहां कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1717.50 रुपए से 19 रुपए कम हो कर 1698.50 का मिल रहा है। उधर चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1911 रुपए हो गई है।

उत्तरप्रदेश: PM नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा

पहली बार प्रचार में उतरेंगी उमा भारती

तीसरे चरण के मतदान से पहले

मप्र के किसानों के लिए खुशखबरी और राहत

मध्यप्रदेश : 17 जिलों का तापमान में बढ़ोतरी

Exit mobile version