ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: ISIS के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई,राजस्थान में हार को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक,परिवार के साथ बालाजी की शरण में लालू यादव

breaking news today

ISIS के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज शनिवार 9 दिसंबर सुबह कर्नाटक और महाराष्ट्र में करीब 44 लोकेशन पर छापेमारी की कार्रवाई है। जानकारी के अनुसार ये छापेमारी वैश्विक आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया ISIS के माध्यम से जरिए देश में आतंकी हमला करने की साजिश से जुड़े एक मामले में की जा रही है। बता दें ISIS दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक है। जानकारी के अनुसार शनिवार को जिन 44 जगहों पर एनआईए की छापेमारी की जा रही है। उसमें से कर्नाटक,पुणे, थाणे ग्रामीण , थाणे सिटी और भयांदर में रेड की है।

परिवार के साथ बालाजी की शरण में लालू यादव

आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने परिवार क साथ तिरुपति बालाजी का दर्शन किया। इस दौरान कात्यायनी का भी मुंडन कराया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों को लोग शेयर कर रहे हैं। शेयर की जा रही तस्वीरों में लालू यादव ही नहीं राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, राजश्री और साथ में कात्यायनी दिख रही हैं।

RLD ने शुरु की लोकसभा चुनाव की तैयारी,आज लखनऊ में बैठक

राष्ट्रीय लोकदल उत्तरप्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज शनिवार 9 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में होगी। त्रिलोकी नाथ मार्ग पर स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय पर होने वाली इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी शामिल होंगे। पार्टी प्रवक्ता अनिल दुबे की माने तो बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही किसानों की दुर्दशा और बदहाली से मुक्ति के लिए भी एमएसपी पर कानून के साथ गन्ना किसानों की समस्याओं पर वृहद चर्चा होगी।

राजस्थान में हार को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक

राजस्थान विधानसभा चुनाव में करारी हार को लेकर कांग्रेस आलकमान शनिवार 9 दिसंबर को बैठक बुलाई है। इस समीक्षा बैठक के दौरान राजस्थान कांग्रेस नेताओं से रिपोर्ट तलब की जाएगी। साथ ही आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी फोकस कर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। कांग्रेस आलाकमान विधायक दल के नेता, प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्य सचेतक की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा कर सकता है। बता दें निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत का एक दिन पहले शुक्रवार शाम को दिल्ली जाने का कार्यक्रम था, लेकिन वे आज शनिवार की सुबह रूटीन फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि हार के कारणों की समीक्षा के लिए आलाकमान ने अशोक गहलोत और डोटासरा और दूसरे वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया है।

EVM मुद्दे को पर अदालत का दरवाजा खटखटा सकती है कांग्रेस

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने विधानसभा चुनाव के नतीजों में पारदर्शिता पर सवाल खड़े करते हुए बड़ा बयान दिया है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कांग्रेस पार्टी EVM मुद्दे को लेकर अदालत जा सकती है। क्योंकि विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर संसद, कोर्ट, चुनाव आयोग और जनता के बीच जाने का हर रास्ता खुला है।

Exit mobile version