Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:सपा नेता सीपी राय थामेंगे कांग्रेस का ‘हाथ’,हरियाणा के जींद में आप का शक्ति प्रदर्शन, मंडरा रहा चक्रवात बिपरजॉय का खतरा

DigitalDesk by DigitalDesk
June 8, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सपा नेता सीपी राय आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक समाजवादी चिंतक और लेखक सीपी राय अब कांग्रेस के नेता कहे जाएंगे। वे 8 जून गुरुवार को कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। समाजवादी पार्टी सरकार में दो बार दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे राय पिछले तीन साल से किसी भी राजनीतिक दल में नहीं थे। बताया जाता है कि सीपी राय को मुलायम सिंह यादव का खासा करीबी माना जाता था। समाजवादी चिंतन और लेखन के चलते मुलायम सिंह यादव राय को एक अलग स्थान देते थे। सपा के गठन के बाद सीपी राय को प्रदेश महामंत्री भी बनाया गयाा था। 2012 में भी यूपी के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने भी उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया था हालांकि उन्होंने दर्जा दिए जाने के बाद पद ठुकरा भी दिया था।

हरियाणा के जींद में आज AAP का शक्ति प्रदर्शन

हरियाणा के जींद में आम आदमी पार्टी गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसके जरिए पार्टी यहां अपनी ताकत दिखाएगी। तिरंगा यात्रा में करीब 1 किमी तक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करेंगे। हालांकि पार्टी ने इस कार्यक्रम का नाम पहले रोड शो दिया था। बाद नाम बदलकर तिरंगा यात्रा किया गया है। बता दें जींद के कुंदन सिनेमा से यात्रा शुरु होगी जो एसडी स्कूल तक जाएगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

औरंगजेब-टीपू पर तनाव,कोल्हापुर में इटंरनेट बंद, धारा 144 लागू

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब और मैसूर के शासक रहे टीपू सुल्तान की तारीफ में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बुधवार को दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बुधवार को कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन और बंद का आह्वान किया था। पुलिस ने बताया कि कुछ संगठनों के कार्यकर्ता शिवाजी चौक पर जमा हुए थे। प्रदर्शन के बाद भीड़ लौट रही थी, तभी कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसकी वजह से पुलिस को उनके खिलाफ बल प्रयोग करना पड़ा।

समीर वानखेड़े की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज

बॉम्बे हाईकोर्ट गुरुवार 8 जून को पूर्व NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई करेगी। इससे पहले सीबीआई ने कोर्ट से वानखेड़े की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाने की अपील की है। जांच एजेंसी का कहना है कि वानखेड़े के खिलाफ रिश्वतखोरी के बेहद गंभीर और संवेदनशील आरोप हैं। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार करने की परमिशन दी जाए। सीबीआई की ओर से वानखेड़े पर आरोप लगाया है कि वानखेडे ने कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन को छोड़ने की एवज में रिश्वत के तौर पर 25 करोड़ रुपए मांगे थे। बता दें सीबीआई ने इस मामले में वानखेड़े के साथ पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुलाबी शहर जयपुर में आज से देश की पहली हैंडबॉल प्रीमीयर लीग

राजस्थान की राजधानी जयपुर में देश की पहली हैंडबॉल प्रीमीयर लीग आज से होने जा रही है। ये लीग 25 जून तक चलेगी। जिसमें आधा दर्जन राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग का पहला मैच कर जयपुर मे एमएमएस स्टेडियम में खेला जाएगा। एक दिन पहले 7 जून को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया था।

मंडरा रहा चक्रवात बिपरजॉय का खतरा, आज दिखा सकता है अपना प्रचंड रुप

देश के तटीय इलाकों पर मोचा ने तबाही मचाई थी। अब चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का खतरा मंडरा रहा है।मौसम विज्ञान विभाग की माने तो चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 8 जून गुरुवार को अपना विकराल रूप दिखा सकता है। इसके अगले दिन शुक्रवार 9 जून को भी इसके प्रचंड रूप धारण करने की संभावना जताई जा रही है। बिपरजॉय का सीधा असर केरल-कर्नाटक के तटों और लक्षद्वीप-मालदीव के इलाकों में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 8 से 10 जून तक कोंकण-गोवा-महाराष्ट्र में समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

आज या कल में केरल में मॉनसून की दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून 8 या 9 को दस्तक दे सकता है, लेकिन हल्की बारिश की ही संभावना है। क्योंकि दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसमें तेजी आने के कारण चक्रवाती हवाएं मानसून के केरल तट की ओर आगमन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं। मौसम विभाग की माने तो गंभीर चक्रवाती तूफान और तेज होने की संभावना है और अगले तीन दिनों के दौरान बिपरजॉय तूफान उत्तर की ओर बढ़ जाएगा।

Post Views: 159
Tags: Aam Aadmi PartyCongressCP RaiCyclone Biparjoyhandball premier leagueHaryanaJindmonsoon knocksSamajwadi Party
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version