राष्ट्रपति मुर्मू दो दिन के असम दौरे पर,काजीरंगा नेशनल पार्क में एलिफेंट महोत्सव में शामिल होंगे राष्ट्रपति

breaking-NEWS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के असम दौरे पर रहेंगी। वे काजीरंगा नेशनल पार्क में एलिफेंट महोत्सव में भाग लेंगीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर को काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने जीप की सफारी करेंगी और यहां भारत में हाथी संरक्षण पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। अपने दौरे के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को राष्ट्रपति मुर्मू गज उत्सव 2023 का उद्घाटन भी करेंगी। काजीरंगा नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट हाथी के 30 साल के सफल समापन पर यह उत्सव मनाया जाएगा।

संसद के बजट सत्र का आज आखिरी दिन,सदन में फिर गर्माएगा अडाणी मामला, विपक्ष के सांसद संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च करेंगे

संसद के बजट सत्र के सेकेंड फेज का आज आखिरी दिन है। यह 13 मार्च को शुरू हुआ था। हंगामे के चलते अब तक लोकसभा और राज्यसभा में बहुत कम समय ही काम हो पाया है।
पिछली 14 बैठकों के दौरान दोनों सदनों में अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की मांग और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर खूब हंगामा हुआ। भाजपा सांसदों ने भी राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर खूब हंगामा किया। हालांकि राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद से भाजपा शांत है।

हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब,छावनी बना दिल्ली-बंगाल-बिहार, भारी संख्या में फोर्स तैनात

देशभर में आज हनुमान जयंती मनाई जा रही है। वहीं सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। कई राज्यों में शोभायात्रा निकाली जाने को है। वहीं बीते हफ्ते रामनवमी पर हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इन राज्यों में बंगाल और बिहार के साथ अब राजधानी दिल्ली भी शामिल हैं। जहां पिछले साल हनुमान जयंती पर हिंसा हुई थी।

आज 43 साल की हुई भाजपा:आज से हर बूथ की दीवारों पर पार्टी के नारे लिखवाए जाएंगे; PM मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

आज 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। 43 साल पहले आज ही के दिन 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना की गई थी। पार्टी इस बार अपने स्थापना दिवस को खास तरीके से मनाने जा रही है। पार्टी ने छह अप्रैल से बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक सप्ताह भर चलने वाले सामाजिक समरसता अभियान की योजना बनाई है। वहीं आज से सभी बूथों पर नारे लिखे जायेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी दिल्ली में एक बूथ पर श्लोगन लिखकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करेंगे। तो वहीं पी एम मोदी भी आज सुबह 9.45 पर कार्यकर्ताओं को करेंगे वर्चुअली सम्बोधित। पीएम मोदी का ये वर्चुअली संबोधन करीब 10 लाख जगहों पर स्क्रीनिंग के जरिए होगा।

रेपो रेट में 0.25% का हो सकता है इजाफा,ब्याज दर बढ़ने से लोन भी हो सकते हैं महंगे,फिलहाल 6.50% है RBI का रेपो रेट

आपने मकान यदि किश्तों से लिया है तो आपकी ईएमआई बढ़ने वाली है क्यों आज ब्याज दर 0.25% बढ़ सकती है। जिससे सभी तरह लोन महंगे हो सकते हैं फिलहाल आरबीआई का रेपो रेट 6.50% है। बता दें भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक हो रही है, बैठक 6 अप्रैल को खत्म होगी। जानकारों के अनुसार RBI गवर्नर शक्तिकांत दास रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल रेपो रेट 6.50% है।

Exit mobile version