Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बालासोर ट्रेन हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 233, 900 से अधिक घायल,पीएम मोदी ने जताया दुख

breaking-news-updates-delhi-punjab-3june-2023-odisha balasore train accident prime minister narendra modi railway minister ashwini vaishnav

DigitalDesk by DigitalDesk
June 3, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब तक 233 हो गई है…वहीं करीब 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। ओडिशा के सीएस प्रदीप जेना ने पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। बता दें शुक्रवार देर शाम हुए इस भयानक हादसे में ओडिशा के बालासोर में शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के करीब 10 से 12 डिब्बे बेपटरी हो गए थे जो विपरीत ट्रैक पर गिर गए। इस बीच दूसरी पटरी पर यशवंतपुर से हावड़ा जा रही दूसरेी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ट्रैक पर गिरे शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के कोचों से टकराकर डिरेल हो गई। इस ट्रेन के भी 3 से 4 डिब्बे बेपटरी हो गए।

मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन रद्द

शुक्रवार शाम को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें हादसे की शिकार हो गईं। जिसमें करीब 233 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 900 लोगों के घायल होने की सूचना है। इस भयानक हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर फैल गई। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर देश के कई नेताओं ने इस हादसे पर दुख जताया है। इस बीच पीएम मोदी शनिवार को मुंबई-गोवा के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे। लेकिन बालासोर हादसे के बाद इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। हादसे के बाद पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया साथ ही उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात भी की।

Related posts

issue of drug abuse in Punjab AMIT saha Attacks on AAP government meetings affected families

पंजाब में नशे का मुद्दा: आप सरकार पर शाह का हमला, पीड़ित परिवारों से मुलाकात और केंद्र की जवाबदेही की चुनौती

October 20, 2026
Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग

Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग

October 20, 2026

बालासोर ट्रेन हादसा, घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री ने ली हादसे की जानकारी

ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार सुबह ट्रेन दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थिति का जायज़ा लिया और कहा “यह बहुत बड़ी दुर्घटना है। सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शुक्रवार रात से रेलवे की टीम OSDRF और NDRF के साथ बचाव कार्य में जुटी है। सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा रेलवे की ओर से शुक्रवार को ही मुआवजे का ऐलान किया जाचुका है। इस हादसे की जांच कमेटी का भी गठन किया गया है।

हादसे अब सियासत शुरु,विपक्ष ने मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा

बालासोर ट्रेन हादसे के बाद जहां राजनीतिक दल और राजनेता एक ओर हादसे पर दुख जता रहे हैं तो वहीं इस पर सियासत भी शुरु हो गई है। विपक्ष की ओर से अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की भी मांग की जाने लगी है। तृणमूल कांग्रेस ने हादसे को लेकर रेल मंत्री से इस्तीफा मांगा है। वहीं सीपीआई सांसद बिनोय विश्वम ने भी कहा रेलमंत्री को हादसे की ज़िम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

तमिलनाडु में एक दिन का राजकीय शोक, CM  स्टालिन ने रद्द किये सभी कार्यक्रम

बालासोर ट्रेन हादसे के बाद तमिनलाडु में राज्य के पूर्व सीएम एम करुणानिधि की जन्म शताब्दी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। तमिलनाडु में डीएमके की ओर से कहा गया कि पूर्व सीएम एम करुणानिधि की जन्म शताब्दी के लिए शनिवार को राज्य में तय सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। केवल सीएम एमके स्टालिन कलैगनार प्रतिमा और कलैगनार स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शेष सभी सार्वजनिक कार्यक्रम, बैठकें रद्द कर दी गई हैं।

Tags: Balasore train accidentOdishaPolitics on accidentPrime Minister Narendra ModiRailway Minister Ashwini VaishnavShalimar-Chennai Coromandel Express
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version