breaking-news-updates-delhi-punjab-2dec:Sidhu Musewala murder case:मास्टरमाइंड गोल्डी बरार पकड़ाया,अमेरिका के कैलिफोर्निया में छुपा था हत्यारा

 

Sidhu Musewala murder case:मास्टरमाइंड गोल्डी बरार पकड़ाया,अमेरिका के कैलिफोर्निया में छुपा था हत्यारा

गोल्डी बरार पकड़ाया

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार अमेरिका के कैलिफोर्निया से पकड़ा गया है। गोल्डी बरार को 20 नवंबर को कैलिफोर्निया में डिटेन किया गया था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही हैं। हालांकि कैलिफोर्निया की तरफ से भारत सरकार को इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। भारतीय खुफिया एजेंसियां ने अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क साध रही हैं। गोल्डी बरार के खिलाफ पहले ही 2 पुराने केसों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। दरअसल बरार कुछ दिन पहले ही कनाडा से राजनीतिक शरण के लिए कैलिफोर्निया भागा था।

MCD Election 2022:आज थम जाएगा प्रचार,4 दिसंबर को वोटिंग, 7 दिसंबर को आएंगे नतीजे

दिल्ली नगर निगम चुनाव

Delhi MCD इलेक्शन में प्रचार का शोर आज शाम को थम जाएगा। चुनावों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी। तो वहीं 7 दिसंबर को नतीजे आण्ंगे। दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस बीच दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला है। तीनों ही दल एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। 250 वार्ड के लिए हो रहे चुनाव में इस बार 1349 प्रत्याशी मैदान में हैं।

 

श्रद्धा मर्डर केस

Shraddha Murder Case: आज होगा आफ़ताब का होगा पोस्ट पोलिग्राफी टेस्ट

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफ़ताब का आज पोस्ट नार्को टेस्ट होगा। आरोपी आफताब ने नार्को टेस्ट में श्रद्धा की हत्या करने और शव के टुकड़े करके फेंकने की बात स्वीकार की है।
पुलिस पोस्ट नार्को टेस्ट कर रही है। पुलिस की माने तो आरोपी आफ़ताब जिस तरीके से पुलिस की हर बात मान रहा है वो भी शक को बढ़ा रही है। वहीं आरोपी आफ़ताब के कान्फिडेंस से भी पुलिस का शक गहरा रहा। श्रद्धा के परिवार की शिकायत पर जब आरोपी आफ़ताब को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। तब भी उसके घर पर श्रद्धा के शरीर के टुकड़े ऱखे थे।

मुंबई में खसरा फैला

माया नगरी मुंबई में खसरा फैला, 32 नए मामले, प्रशासन मुस्तैद

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई अब कोरोना के बाद खसरे की चपेट में है। खसरे के ताजा 32 मामले सामने आए हैं। खसरे से निपटने के लिए मुंबई में खसरा-रूबेला के डोज़ 9 महीने से लेकर 10 साल तक के बच्चों को दिया जा रहा है। बीएमसी ने खसरे से निपटने के लिए डोज देने शुरू किए हैं तो वहीं राज्य सरकार ने अतिरिक्त डोज देने का फैसला लिया है। अब तक प्रदेश के 56 प्रकंडों के बच्चों को अतिरिक्त डोज़ दिया जा चुका है।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में है

जे एन यू फिर विवादों में

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में है। इस बार जे एन यू की दीवारों पर लगे पोस्टर को लेकर ये प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान विवादों में है। सोशल मीडिया पर ये पोस्टर वायरल हो रही है। इन पोस्टर पर बनियों और ब्राहम्ण को लेकर लिखा गया है। पोस्टर में विवादित जाति विशेष पर विवादित कमेंट किये गये हैं। पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

पाक को पुतिन का झटका

रूस ने पाकिस्तान को तेल पर छूट देने से किया इंकार

पाकिस्तान कच्चे तेल पर रूस से छूट चाहता है। पाकिस्तान चाहता है कि रूस उसे भी कच्चे तेल पर भारत की तरह छूट दे। वहीं रूस ने पाकिस्तान के रियायत दर पर कच्चा तेल देने से इंकार कर दिया है। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुसादिक मलिक एक संयुक्त सचिव और परूस मे पाकिस्तान के दूतावास के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस बारे में बात की। इस प्रतिनिधिमंडल ने रूस से रियायत दरों पर कच्चा तेल देने का अनुरोध किया जिसे रूस ने इंकार कर दिया।

Exit mobile version