Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:PM मोदी करेंगे अभा.शिक्षा समागम का उद्घाटन,अंडमान-निकोबार में लगे भूकंप के झटके, अम्मा की अध्यक्षता में C-20 शिखर सम्मेलन

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी प्रगति मैदान में दूसरे अभा.शिक्षा समागम का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सभा मंडप में अखिल भारतीय शिक्षा समागम सत्र का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की वर्षगांठ के मौके पर इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर 12 भाषाओं में लिखी गई अलग-अलग पुस्तकों का विमोचन भी करेंगे हैं। साथ ही पीएम श्री योजना की पहली किस्त भी आज जारी की जाएगी। बता दें पीएमश्री योजना के तहत चयनित सरकारी स्कूलों को धनराशि की पहली किस्त प्रधानमंत्री मोदी अपने हाथों से जारी करेंगे।

मणिपुर हिंसा प्रभावितों के बीच आज I.N.D.I.A

पिछले तीन माह से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। अब 3 महीने पूरे होने वाले हैं। हिंसा की आग में राजनीतिक रोटी भी सेंकी जा रही है। विपक्ष लगातार इस मुददे को हवा दे रहा है। उसका केंद्र सरकार पर हमला जारी है। सरकार से मणिपुर को लेकर जवाब मांगा जा रहा है। इस बीच ‘इंडियन नेशनल डेवपलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस इंडिया के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल अब मणिपुर का रुख कर रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सांसद गौरव गोगोई कर रहे हैंं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शायद मणिपुर को भूल गए हैं लेकिन हम नहीं भूले हैं। इसलिए हम पीड़ितों के बीच जा रहे हैं। बता दें कांग्रेस की ओर से गोगोई ही इस मसले पर लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अंडमान-निकोबार में फिर आया भूकंप, लगे 5.8 तीव्रता के झटके

अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार और शनिवार की दरमियान रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। NCS की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 दर्ज की गई है। एनसीएस की ओर से बताया गया है कि भूकंप का केंद्र 69 किमी की गहराई पर था। बता दें इससे पहले 9 जुलाई को भी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कैंपबेल खाड़ी स्थित दक्षिणपूर्व में 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा की अध्यक्षता में C-20 शिखर सम्मेलन

राजस्थानी की राजधानी और गुलाबी शहर जयपुर में आज से सी-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। सी 20 के सहभागी समूह सिविल-20 तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन शनिवार से जयपुर में शुरू हो रहा है। शिखर सम्मेलन 29 से 31 जुलाई तक चलेगा। सम्मेलन का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करने वाले हैं। सम्मेलन में शामिल होने के लिए सी-20 की अध्यक्ष माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा एक दिन पहले शुक्रवार को जयपुर पहुंच गई हैं। तीन दिवसीय सम्मेलन में पिछले आठ महीनों में विचार-विमर्श के बाद इसके 16 कार्य समूहों की ओर से तय नीतिगत सिफारिशें प्रस्तुत की जाएंगी। उद्घाटन समारोह में राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत के अलावा मेक्सिको दूतावास के राजदूत फेडरिको सालास लोटफे, पूर्व राजदूत विजय नांबियार, शेरपा, सी- 20 इंडिया भी मौजूद रहेंगे।

आज जारी होंगे बाघों की गणना के राज्यवार आंकड़े,बरकरार रह सकता है मध्य प्रदेश का टाइगर स्टेट का दर्जा

आज शनिवार 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित जिम कार्बेट नेशनल पार्क में बाघों की संख्या जारी की जाएगी। बता दें पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में 2022 में हुई बाघों की गणना के आंकड़े जारी किए थे। पीएम द्वारा जारी रिपोर्ट में देशभर में 3167 बाघ बताए गए थे। हालांकि तब राज्य वार आंकड़े जारी नहीं हुए थे। लेकिन आज शनिवार को जिम कार्बेट नेशनल पार्क में बाघों के राज्यवार आंकड़े जारी किए जाएंगे। जिसमें मध्य प्रदेश को फिर टाइगर स्टेट का तमगा मिलने की संभावना है।

हिमाचल में फटेंगे बादल,भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। रुक-रुककर हो रही बारिश से यहां हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अभी और दो से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में आज शनिवार 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा में आज शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, नागालैंड,त्रिपुरा, मणिपुर,झारखंड, मिजोरम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और सिक्किम में तूफानी बारिश की संभावना जताई है।।

Post Views: 144
Tags: All India Education SummitC-20 SummitEarthquakeI.n.d.i.a. Andaman and Nicobarmanipur violenceMata Amritanandamayi Devi AmmaPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version