ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: देश भर में मनाया जा रहा अनंत चतुर्दशी का त्योहार,एश‍ियाड में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन,CBI करेगी केजरीवाल के बंगले की जांच

breaking-plat-1-750x375

देश भर में मनाया जा रहा अनंत चतुर्दशी का त्योहार

देशभर में आज अनंत चतुर्दशी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश भर में गणेश प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। बता दें भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा अर्चना का पर्व अनंत चतुर्दशी को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी पर व्रत रखकर शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा भी की जाती है। श्रद्धालु व्रत रखते हैं। व्रत कथा पढ़ते हैं इसके साथ ही अनंत सूत्र पीला धागा बांधते हैं।

ईद-ए-मिलाद का उत्साह

भारत समेत दूसरे सभी इस्लामिक देशों में इस दिन पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस दिन को बारावफात या ईद-ए-मिलाद भी कहते है। मुसलमानों के लिए ईद-मिलाद-उन-नबी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हज़रत मुहम्मद मुस्तफा का जन्म हुआ था। इसलिए उत्सव के तौर पर इसे मनाया जाता है। ईद मिलाद-उन-नबी का दिन पैगंबर मोहम्मद साहब को समर्पित है। यह त्योहार उनकी शिक्षाओं को याद दिलाता है।

छत्तीसगढ़ के दौरे पर खड़गे, भरोसे का सम्मेलन में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे यहां भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। बता दें खड़गे इस साल चौथी बार छत्तीसगढ़ के दौरे रहे हैं। दरअसल छत्तीगढ़ में होने वाले विधानसभा के चुनाव को कुछ ही समय बचा है। जिसे लेकर सभी नेताओं ने अपनी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों का लगातार दौरा जारी है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई केंद्रीय मंत्री लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी राज्य के दौरे पर आ रहे हैं।

सीबीआई करेगी केजरीवाल के बंगले की जांच

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के नवीनीकरण का मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। आवास के नवीनीकरण पर करीब 52.71 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप है। ऐसे में जांच एजेंसी ने दिल्ली सरकार के अज्ञात लोक सेवकों की ओर से कथित अनियमितताओं और कदाचार की एफआईआर दर्ज की है। ऐसे में सीबीआई ने दिल्ली सरकार के तहत आने वाले लोक निर्माण विभाग को कथित अनियमितताओं से संबंधित सभी दस्तावेज तीन अक्टूबर तक सौंपने के निर्देश दिये हैं।

एश‍ियाड में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, वुशू में रोश‍िब‍िना ने जीता स‍िल्वर,शूट‍िंंग में गोल्ड

एश‍ियन गेम्स का गुरुवार को पांचवां द‍िन है। गुरुवार पांचवे दिन भी कई ऐसे खेल होंगे जहां भारतीय दल एश‍ियन गेम्स में मेडल झटक सकता है। इससे पहले चौथे दिन 27 स‍ितंबर को भारत ने एक के बाद कई मेडल्स झटके। आज 28 स‍ितंबर को भारत ने पहला मेडल वुशू में जीता। भारत की रोश‍िब‍िना देवी ने स‍िल्वर मेडल पर कब्जा किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट वनडे में कोहली और रोहित ने रचा इतिहास,सिक्सर किंग की राह पर रोहित

गुजरात के राजकोट में बुधवार को भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 66 रनों से हार झेलनी पड़ी। हांलाकि शुरुआती दो मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। वहीं इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन सराहनीय रहा। दोनों ने धांसू रिकॉर्ड बनाए हैं। रोहित ने 57 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान 6 छक्के और पांच चौके जमाए। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 550 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले विश्व के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। अगले वनडे में रोहित 3 छक्के और लगा देते हैं तो वे वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। क्रिकेट जगत में सिक्सर किंग बन जाएंगे। बता दें गेल ने अब तक सबसे ज्यादा 553 छक्के जमाए हैं।

Exit mobile version