Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: नई लोकसभा का उद्घाटन,पीएम मोदी ने दंडवत प्रणाम करने के बाद किया सेंगोल स्थापित, IPL-2023 चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी जंग

DigitalDesk by DigitalDesk
May 28, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री मोदी ने किया मंत्रोच्चार के बीच नई संसद का उद्घाटन,दंडवत प्रणाम करने के बाद किया लोकसभा में सेंगोल स्थापित, सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 28 मई को हवन और मंत्रोच्चार के बीच नई संसद का उद्घाटन किया। पूजन के बाद तमिलनाडु के मठों से आए अधीनम ने PM मोदी को सेंगोल सौंपा। प्रधानमंत्री ने दंडवत प्रणाम के बाद इसे संसद में स्पीकर की कुर्सी के समीप स्थापित किया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी उनके साथ मौजूद रहे। सेंगोल स्थापना के बाद PM मोदी ने श्रमयोगियों का सम्मान किया, जो संसद के निर्माण में शामिल थे। इसके बाद सर्वधर्म सभा हुई। प्रार्थना सभा में केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। बता दें PM मोदी सुबह 7:30 बजे संसद पहुंच गए थे। सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और फिर पूजन में शामिल हुए। तमिलनाडु के अधीनम संतों ने पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान कराया। पूजा में प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बैठे।

आईपीएल का फाइनल मुकाबला आज,चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगी खिताबी जंग

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच ये रोमांचक खिताबी जंग देखने को मिलने की उम्मीद है। सीएसके की टीम जहां अपने पहले ही क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर आ रही है तो वही डिफेंडिंग चैंपियन ने अपने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस को अच्छी तरह से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 पर होगा। टॉस का समय 7:00 बजे है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

आईपीएल के फायनल मुकाबले में एंटरटेनमेंट का तड़का

इंडियन प्रीमियर लीग ने शुक्रवार को अपने ऑफिशयल ट्विटर हैंडल पर परफॉर्मर्स की लिस्ट जारी कर दी है। आईपीएल 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर किंग और नुक्लेया परफॉर्म करेंगे। इनके अलावा रैपर डिवाइन और सिंगर जोनिता गांधी मिड शो में परफॉर्म करेंगी। इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी में गायक अरिजीत सिंह और एपी ढिल्लों परफॉर्म करते नजर आए थे। वहीं एक्ट्रेस तमन्ना और रश्मिका मंदाना ने भी अपने डांस से फैंस का दिल जीत लिया था।

CM गहलोत आज रविवार को जाएंगे मौलासर,किसान सम्मेलन को भी करेंगे संबोधित

राजस्थान के C M अशोक गहलोत रविवार 28 मई को डीडवाना जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान CM गहलोत डीडवाना उपखण्ड के मौलासर में आयोजित महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे। लाभार्थियों को राज्य सरकार की योजनाओं के गांरटी कार्ड वितरित करेंगे। साथ ही मौलासर में आयोजित किसान सम्मेलन में भी भाग लेंगे। साथ ही डीडवाना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। वहीं CM के दौरे के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित अनेक मंत्री और कांग्रेस नेता शिरकत करेंगे।

PM नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे की तैयारी में जुटी भाजपा, बांटे जा रहे लोगों को पीले चावल

PM नरेंद्र मोदी के 31 मई को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वे कायड़ विश्राम स्थली अजमेर में आम सभा को संबोधित करने के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव के नेतृत्व में उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुरानी विश्राम स्थली तथा पाथवे पर मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों को पीले चावल और मोदी जी का पंपलेट देकर सह परिवार आम सभा में आने का निमंत्रण दिया।

जयपुर में फिर लगे हिंदू पलायन के पोस्टर, कृष्णा कॉलोनी में हिंदू पलायन के पेंपलेट

राजस्थान की राजधानी जयपुर के कल्याण जी के रास्ते के बाद अब रामगढ़ मोड़ चौराहे स्थित कृष्णा कॉलोनी में हिंदुओं का पलायन जारी के पेंपलेट लगे हैं। इस तरह के पेंपलेट देर रात को लगने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। जो पेंपलेट यहां पर लगाए गए है उन पर लिखा है कृष्णा कॉलोनी निवासी- पलायन को मजबूर, हवामहल के रामगढ़ क्षेत्र से हिंदुओं का पलायन जारी। वहीं इन पेंपलेट के नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी और पार्षद पति पर आरोप लगाया गया है। पेंपलेट लगाने की सूचना के बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि जांच में सामने आया है कि सड़क न बनने की वजह से इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं।

30 मई तक आसमान में नजर नहीं आएगी गो फर्स्ट एयरलाइंस

गो फर्स्ट एयरलाइंस ने घोषणा की है कि उसका उड़ान संचालन 30 मई तक रद्द रहेगा। यह कहते हुए कि यह यात्रियों को पूर्ण रिफंड जारी करेगा। गो फर्स्ट एयरलाइंस के आधिकारिक मीडिया अकाउंट ने ट्विटर पर कहा परिचालन संबंधी कारणों से, गो फर्स्ट उड़ानें 30 मई तक रद्द रहेंगी। हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं। हमें आपको यह सूचित करते हुए खेद है कि परिचालन कारणों से 30 मई तक निर्धारित गो फ़र्स्ट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उड़ान रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। पत्र में कहा गया है, “मूल भुगतान के लिए पूर्ण धनवापसी जल्द ही जारी की जाएगी।

राजस्थान कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार,गहलोत समर्थकों का दबदबा

गहलोत-पायलट की खींचतान के बीच राजस्थान कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। 85 नए सचिवों के नामों की घोषणा हुई है। कार्यकारिणी विस्तार में गहलोत समर्थकों को ज्यादा तरजीह मिली है। रामनिवास कूकना, डाॅ विजेंद्र सिंह सिंधू, कैप्टन अरविंद कुमार, रघुवीर राठौर, नरेश चौधरी, राहुल भाकर, राघवेंद्र मिर्धा, हिम्मत सिंह गुर्जर, पीएल प्रजापति, शिवलाल गोदारा, डाॅ, शिखा मील बाराला, मनीष मक्कसर, दयानंद बेरवाल, अंजना मेघवाल, कैलाश जालीवाल, गब्बर सिंह मीना, संजय यादव, सत्येंद्र मीना, संदीप पुरोहित, ललित बोरिवाल, नारायण मेनारिया, हनुवत सिंह शेखावत, छोटूराम मीना, संजय जाटव, शिमला देवी नायक और मोहित सोनी को प्रदेश सचिव बनाया गया है। 85 नए सचिवों के नामों की घोषणा हुई है। कार्यकारिणी विस्तार में गहलोत समर्थकों को ज्यादा तरजीह मिली है।

Post Views: 182
Tags: CM GehlotGujarat titansinauguration of the new Lok SabhaIPL 2023ipl final match Chennai Super KingsPM Narendra ModiRajasthan Congress ExecutiveSengol
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version