Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता,पंजाब की मान सरकार पर ज्यादती का आरोप,राहुल गांधी की जेवर्गी में चुनावी रैली

DigitalDesk by DigitalDesk
April 28, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

शंघाई सहयोग संगठन एससीओ के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगा। जिसमें तेजी से बदल रहे क्षेत्रीय सुरक्षा हालात, अफगानिस्तान के घटनाक्रम और आतंकवाद तथा उग्रवाद से प्रभावी तरीके से लड़ने में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर प्रमुखता से चर्चा हो सकती है। चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू, ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री कर्नल जनरल शेराली मिर्जो, ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रेजा घराई अष्तियानी और कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री कर्नल जनरल रसलन झाक्सिलिकोव सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गये हैं। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और उज्बेकिस्तान तथा किर्गिस्तान के उनके समक्ष भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ वर्चुअल तरीके से बैठक में भाग ले सकते हैं।

राहुल गांधी की कर्नाटक के जेवर्गी में चुनावी रैली

कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस पूरी मेहनत कर रही है। राहुल गांधी कलबुर्गी जिले के जेवरगी विधानसभा क्षेत्र में आज यानि शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। कलबुरगी मंडल के प्रभारी पूर्व मंत्री और विधायक श्रीधर बाबू ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी गुरुवार शाम कालाबुरगी पहुंचेंगे और शहर में रात्रि विश्राम करेंगे। बता दें शुक्रवार सुबह वह कांग्रेस विधायक अजय सिंह के लिए प्रचार करेंगे और जेवरगी कस्बे में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मौजूद रहेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अमृतपाल का आरोप,पंजाब सरकार कर रही ज्यादती,सिखों के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किये

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अपने वकील को लिखे पत्र में कहा है कि वह जेल भी ऊर्जा से भरपूर और आशावादी है। वहां से उसने एक पत्र लिखा है जिसमें उसने पंजाब सरकार पर ज्यादती करने और सिखों के खिलाफ कई फर्जी मामले दर्ज करने का आरोप लगाया.बता दें अमृतपाल समेत इसके संगठन के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं के परिजन गुरुवार को यहां पहुंचे और डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में उनसे मुलाकात की। अमृतपाल ने जेल में अपने वकील भगवंत सिंह सियाल्का को गुरमुखी में लिखा एक पत्र सौंपा, जिसमें उसने कहा, ईश्वर की कृपा से मैं यहां भी ऊर्जा से भरपूर और आशावादी हूं।

शाइस्ता के मददगारों पर ईडी और एसआईटी का शिकंजा, अब खुलेगा माफिया के परिवार का काला चिट्ठा!

अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने 6 वकीलों और 20 मददगारों की लिस्ट बनाई है। जिसकी मदद से शाइस्ता छिपती फिर रही है। ईडी ने भी शाइस्ता के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। शाइस्ता को लेकर 50 बैंक खातों पर एजेंसी की नजर है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी,दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं। जबकि, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण असम में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बात करें राजधानी दिल्ली की तो अगले दो दिन बादल और बूंदाबांदी का मौसम बना रहेगा। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। लोगों को प्रदूषित हवा से भी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच बादल और बूंदाबांदी का मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को भी हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

Post Views: 147
Tags: Amritpal SinghDefense Minister Rajnath SinghDibrugarh Central JailED and SITElection rally in JawargiGovernment of Punjabmafia familyRahul GandhiSCO Defense Ministers meetingshaistaWaris Punjab De
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version