ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: देश मना रहा करगिल विजय दिवस,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने किया वीर सपूतों को सलाम,द्रास में करगिल विजय दिवस का जश्न

breaking news today

करगिल विजय दिवस,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने किया वीर सपूतों को सलाम

आज भारत कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके देश के वीर सपूतों को सलाम किया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता। पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं. सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने आज के दिन ट्वीटर पर एक वीडियो साझा किया है। और कहा है कि कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन।

पीएम करेंगे नए प्रगति मैदान कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में नए अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करने वाले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की माने तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में 15 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ SWAT टीमों और उच्च तकनीक उपकरणों और हथियारों से लैस दो सौ से अधिक पुलिस वाहनों के साथ तैनात किये गये हैं। दरअसल यह तैयारियां जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा व्यवस्था के रिहर्सल के रूप में की जा र​ही हैं।

रक्षा मंत्री होंगे द्रास में ‘करगिल विजय दिवस’ ​​में शामिल

भारत ने आज ही के दिल साल 1999 में दुनिया के सबसे दुर्गम युद्ध क्षेत्रों में एक द्रास में पाकिस्तानी सेना को खदेड़ कर करगिल युद्ध में जीत हासिल की थी। भारत इस जीत का जश्न मना रहा है। बुधवार को होने वाले मुख्य समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

दिल्ली की सड़कें हुई पानी पानी, नोएडा में स्कूलों की छुट्टी

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की सुबह से ही धुआंधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटे तक दिल्ली के साथ उससे लगे नोएडा और आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश होगी। दिल्ली में अभी बाढ़ का पानी उतरा ही था कि फिर से जलजमाव का खतरा बढ़ने लगा है। दरअसल नोएडा और गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से पहले ही बाढ़ का पानी फैला हुआ है। ऐसे में अब मूसलाधार बारिश परेशानी का सबब बन सकती है। नोएडा में तेज बारिश के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। प्रशासन ने भारी बारिश के कारण सभी स्कूलों की छुट्टी का आदेश दिया है।

Exit mobile version