ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार,गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला और राहुल सिंह लोधी ने ली मंत्री पद की शपथ,पीएम मोदी ने की इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात,लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग,झुलसने से 8 यात्रियों की मौत

breaking news today

शिवराज कैबिनेट का विस्तार सुबह शनिवार सुबह 8.55 बजे हो गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नव नियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पहले शपथ लेने वालों में गोरीशंकर बिसेन है। इसके बाद राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्री पद की शपथ ली। अंत में राहुल लोधी ने मंत्री पद थी शपथ ली। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ कई मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जहां उतरा भारत का मून लैंडर, उस प्वाइंट का नाम शिवशक्ति, पीएम ने की घोषणा

पीएम नरेन्द्र मोदी ने ऐलान किया है कि चांद पर भारत का मून लैंडर जहां उतरा है उस प्वाइंट को ‘शिव शक्ति’ नाम से जाएगा। दो देशों के दौरे के बाद भारत लौटे पीएम मोदी सीधे बेंगलूरू एयरपोर्ट पर उतरे। उसके बाद वह वैज्ञानिकों से मिलने इसरो परिसर पहुंचे। जहां पर उन्होंने इसका ऐलान किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कोई भी सफलता आखिरी नहीं होती है। इसलिए जहां पर हमारे चंद्रयान-2 के पदचिन्ह पड़े थे उस स्थान को अब तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा।

पीएम मोदी ने की इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार सुबह इसरो कमांड सेंटर पहुंचे। जहां उन्होंने चंद्रयान-3 टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। यहां पीएम ने तीन घोषणाएं भी कीं। पहली- 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे मनाएगा। दूसरा- चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा वह जगह शिवशक्ति प्वाइंट कहलाएगा। तीसरी- चंद्रयान-2 के जिस जगह पद चिन्ह हैं उस पॉइंट का नाम आज से ‘तिरंगा’ होगा

द बर्निंग ट्रेन : लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग,झुलसने से 8 यात्रियों की मौत

लखनऊ से रामेश्वरम की ओर जा रही पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस में तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। इस भीषण हादसे में 8 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों ज्यादातर लोग उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। बता दें आग लगने की घटना की सूचना सुबह सवा 5 बजे मिली। हादसे के समय ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर खड़ी थी। वहीं दक्षिण रेलवे का बयान आया हैजिसमें उनका कहना है कि ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर की तस्करी कर रहे थे। इसी वजह से आग लगी।

टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर जम्मू बंद का आव्हान

जम्मू में टोल प्लाजा को लेकर शुरू हुआ आंदोलन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज शनिवार को भी जम्मू बंद का ऐलान किया है। बंद को जम्मू बार एसोसिएशन हीनहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत कांग्रेस के साथ विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया है। बता दें इसके पहले शुक्रवार को भी इस लेकर जगह-जगह पर प्रदर्शन किया गया था। दरअसल हाल की बारिश के चलते जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर तरनाह नाले पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद जम्मू से पठानकोट और दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को परिवर्तित करना पड़ा।लेकिन इसके बाद भी जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा बाकायदा चल रहे हैं। जिसे बंद करने की मांग को लेकर जम्मू बंद का आह्वान किया गया।

 

Exit mobile version