Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रीवा दौरा आज,न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप में 7.2 तीव्रता का भूकंप, मेघालय में भी लगे झटके, नीतीश की ममता और अखिलेश से मुलाकात आज

DigitalDesk by DigitalDesk
April 24, 2023
in मुख्य समाचार, स्पेशल
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रीवा दौरे पर हैं। पीएम रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित पंचायती राज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी 17 हजार करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही 7853 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ भी करेंगे। 4 लाख से अधिक हितग्राहियों को आवास की सौगात मिलेगी। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

विपक्ष को एकजुट करने में जुटे नीतीश आज करेंगे ममता और अखिलेश से मुलाकात

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की एकजुटता के लिए बड़े कदम उठाने की शुरुआत कर दी है। सोमवार को वह एक ही दिन में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करने जा रहे हैं। नीतीश के इस सियासी कदम को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कर्नाटक विधानसभा चुनाव बेलगावी में गन्ना किसानों से चर्चा करेंगे राहुल गांधी, गडग में युवा संवाद तो हंगल में जनसभा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी एक हफ्ते में दूसरी बार राज्य के दौरा कर रहे हैं। सोमवार को राहुल गांधी के दौरे का दूसरा दिन है। आज वे बेलागवी के रामदुर्ग में गन्ना किसानों के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद गडग में युवा संवाद में भाग लेंगे। साथ ही हंगल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले रविवार को हुबली में समाज सुधारक बसवान्ना की जयंती समारोह में हिस्सा लिया। इसके बाद संगमनाथ मंदिर और एक्य लिंग मंदिर में पूजा की। बता दें विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राहुल का हफ्तेभर में यह दूसरा कर्नाटक दौरा है। इससे पहले कांग्रेस नेता 16 अप्रैल को ‘जय भारत’ कार्यक्रम में शामिल होने कर्नाटक पहुंचे थे।

न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप

न्यूजीलैंड का केरमाडेक द्वीप सोमवार को 7.2 तीव्रता के भूकंप से हिल गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप भारतीय मानक समयानुसार सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर आया। केरमाडेक द्वीप समूह में भूकंप की गहराई 10 किमी बताई गई थी। हालांकि, भूकंप की वजह से किसी भी तरह की सुनामी एलर्ट की घोषणा नहीं की गई है। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने ट्वीट किया कि वर्तमान सूचना के मुताबिक अभी तक भूकंप के कारण किसी सुनामी आने की संभावना नहीं है।

मेघालय में भी लगे भूकंप के झटके

वहीं मेघालय के वेस्ट खासी हिल्स में सोमवार कह सुबह 7.47 बजे भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 रही। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस पर अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है।

आईपीएल के 16वें सीजन के बाद धोनी का क्रिकेट को अलविदा कहना तय

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। इससे पहले रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को 49 रन से हराकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। हालांकि मैच खत्म होते ही धोनी ने फिर से संकेत दिए कि वो आईपीएल 16 के बाद क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, बिहार-झारखंड में बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तेज बारिश संभव है। वहीं झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

Post Views: 156
Tags: goodbye to cricketIPLkermadec islands earthquakeMS DhoniNew ZealandNitish KumarPrime Minister Narendra ModiRahul GandhiRewa
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version