अमृतपाल सिंह मोगा से अरेस्ट
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस ने मोगा से गिरफ्तार कर लिया है। वारिश पंजाब दे के चीफ को मोगा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमृतपाल पुलिस के हत्थे पूरे 36 दन बाद लगा है। अमृतपाल को अरेस्ट करने के लिए पंजाब पुलिस ने पूरी ताकत लगा दी थी ।लेकिन अमृतपाल पंजाब पुलिस को चकमा देकर भागता रहा। आज उसकी अरेस्टिंग मोगा से हुई। इससे पहले वो समपर्ण के लेकर लगातार संदेश भेजता रहा लेकिन अरेस्ट या समपर्ण जैसी कोई स्थिति नहीं बनी। मोगा में अमृतपाल को अरेस्ट करने के पहले उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अमृतपाल को डिब्रूगढ़ एयर लिफ्ट करके ले जाया जा रहा है वहीं पुलिस उससे पूछताछ करेगी।
'Waris Punjab De' chief Amritpal Singh arrested by Punjab Police from Moga district of Punjab: Sources
Amritpal Singh was on the run since March 18. pic.twitter.com/ks9IOJIWIc
— ANI (@ANI) April 23, 2023
राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी घर
संसद सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने सरकारी घर खाली कर दिया। राहुल गांधी ने घर पर ताला लगाकर चाभी संपत्ति विभाग को सौंप दी। राहुल गांधी अपने कुछ सामान के साथ अपनी मां सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ में शिफ्ट हो गए हैं। इससे पहले राहुल गांधी 12 तुगलक रोड़ में रहा करते थे। घर खाली करते समय राहुल गांधी ने कहा कि- ये घर 19 साल के लिए देश की जनता ने मुझे दिया था इसलिए जनता का धन्यवाद।
वहीं प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे भाई ने जो कहा वो सच है उसने सरकार की सच्चाई जनता के सामने लाने के बात कही है इसके लिए उनके साथ ये सब हो रहा है।
अतीक के हत्यारे जहां रूके थे वहां पंहुची यूपी एस टी एफ
उत्तप्रदेश में अतीक हत्याकांड को लेकर पुलिस की छानबीन जारी है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों को लेकर ज्यादा जानाकरियां जुटाने मे लगी है। यूपी की एस टी एफ उस होटल तक जा पहुंची है जहां अतीक के हत्यारे रूके थे।
एसटीएफ प्रयागराज जक्शंन के पास होटल स्टे इन पहुंची। पुलिस ने होटल का रजिस्टर औऱ सीसीटीव्ही फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने यहां से शूटर के दो मोबाइल जब्त किए। हांलाकि इन सारे मोबाइल में सिम कार्ड नहीं थे।
सत्ता में रहते आरोप क्यों नहीं लगाए सतपाल मलिक ने-अमित शाह
सतपाल मलिक ने सत्ता में रहते क्यों नहीं लगाए। अब वो पुलवामा हमले पर बयान क्यों दे रहे हैं। सतपाल मलिक ने पिछले दिनों कहा था कि- पुलवामा हमला सरकार की गलती से हुआ है। सरकार की गलती से इतने जवान शहीद हुए है। सतपाल मलिक ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुप रहना हमारी गलती से इतने जवानों की जान गई है।
वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद सतपाल मलिक को समन जारी किया गया उसके बाद सतपाल मलिक अपनी गिरफ्तारी देने के लिए थाने में बैठे रहे लेकिन पुलिस ने उनको गिरफ्तार नहीं किया।