दिल्ली- एन सी आर में मंगलवार रात करीब 10.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके साथ ही पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड, बिहार में भी झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता करीब 6.6 आंकी गई है। जिससे इन इलाकों मैं दहशत फेल गई।भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण पूर्व में रहा। भूकंप का केंद्र जमीन से 156 किमी की गहराई में था। भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर अभी नहीं है, हालांकि दिल्ली में शकरपुर इलाके में एक इमारत के झुकने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग की टीम ने पूरे इलाके में सर्च किया।टीम को कहीं ऐसी बिल्डिंग नहीं मिली है। भारत के अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी तेज
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नाकेबंदी तेज कर दी है। पुलिस ने अब तक अमृतपाल के छह साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल के सभी साथियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून एन एस ए का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने अमृतपाल के साथियों में से उसके चाचा और ड्राइवर को गिरप्तार कर लिया है। उनके साथ से प्राइवेट आर्मी के लिए खरीदी गई बुलेट प्रूफ 33 जैकेट बरामद की गई है। इस बीच खालिस्तान समर्थकों ने देश के बाहर लंदन और यू एस में भारतीय दूतावास पर भारत का तिंरगा उतारकर खालिस्तान का झंड़ा फहराया है। हांलाकि इस मामले में भारत ने वहां से सरकार ने नाराजगी दर्ज कराई है। वहीं भारत में पुलिस को अमृतपाल के 458 साथियों की तलाश है। पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने की कोशिशे तेंज तक दी हैं। चारों ओर नाकेबंदी है।
मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत पर आज सुनवाई होगी। मनीष सिसोदिया शराब नीति मामले में जेल में है। मनीष सिसोदिया से सीबीआई और ईडी दोनों लगातार पूछताछ कर रही है। सीबीआई न सिसोदिया को 3 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। वहीं ईडी की 22 मार्च की रिमांड खत्म हो रही है । वही सिसोदिया के वकील का कहना है कि सिसोदिया के खिलाफ क्राइम का कनेक्शन नहीं मिला है औऱ जांच ऐजेंसियों को ये कनेक्शन साबित करना होगा।
खालिस्तान समर्थकों ने अब यूएस में लगाए झंड़े
खालिस्तान समर्थकों ने अब लंदन के बाद यू एस में खालिस्तान के झंडे फरहाए। उपद्रवियों ने यूएस कान्सियूलेट के बाहर हिंदुस्तान का झंड़ा उतारकर खालिस्तान का झंड़ा फहरा दिया। इसके साथ अमृतपाल को रिहा करो के नारे दीवारों पर लिखे। भारत के विदेश मंत्रालय ने पूरी घटना पर नाराजगी दर्ज कराई है।
के कविता से आज भी होगी पूछताछ
शराब मामले में तेलंगाना की विधायक और मुख्यमंत्री चंद्रशेखर का बेटी के कविता से आज भी ई डी की पूछताछ जारी रहेगी। कल ईडी ने के कविता से लगबघ 10 घंटे पूछताछ की। इसके साथ की ईजी ने आज ने लिए भी समन जारी कर दिया। इससे पहले ई डी ने के कविता को 11 मार्च को उपस्थित होने को कहा था। उसके बाद 16 मार्च की तारीख ई डी ने दी थी। के कविता पर आरोप है कि वो साउथ कार्टेल का पार्ट है जिसने दिल्ली सरकार की शराब नीति को पैसे देकर बदलवाया था।





