ब्रेकिंग न्यूज अपटेड:संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन, मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव,राहुल गांधी याचिका पर SC में सुनवाई,मणिपुर और राजस्थान में भूकंप

breaking news today

संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन, कांग्रेस चाहती है मणिपुर हिंसा पर हो चर्चा,दिया स्थगन प्रस्ताव

संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को दूसरा दिन है। कांग्रेस मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराना चाहती है। इसके लिए उसकी ओर से सदन में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। लोकसभा में कांग्रेस सासंद मनीष तिवारी, मनिकम टैगोर और राज्यसभा में आम आदमी पार्टी सासंद संजय सिंह के साथ RJD नेता मनोज कुमार झा ने भी नोटिस देकर मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराने की मांग की है।

मोदी सरनेम केस,राहुल गांधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर आज सुनवाई होगी। गुजरात हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। जस्टिस बीआर गवई और प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। राहुल गांधी ने पिछली 15 जुलाई को इस मामले की तत्काल सुनवाई की याचिका दायर की थी। राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी पेश होंगे। बता दें राहुल गांधी को देश की सर्वोच्च अदालत से भी कोई राहत नहीं मिलती है तो वे 6 साल यानी 2031 तक कोई चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

मणिपुर में और राजस्थान में लगे भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य के उखरुल में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप शुक्रवार सुबह 5.01 बजे आया, जिसका केंद्र 20 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि भूकंप से किसी के तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

वहीं राजस्थान के जयपुर में भी आंधे घंटे के अंतराल पर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। यहां शुक्रवार को सुबह 4:09 बजे से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद कुछ देर रुक-रुक कर तीन बार भूकंप के झटके लगे। भूकंप के ये झटके इतने तेज़ थे कि लोगों को तेज़ कम्पन्न और डम्पर चलने जैसी आवाज़ सुनाई दी। गहहरी नींद में सो रहे लोगों को बेड पर बुरी तरह झटके लगे। जिससे घबराकर लोग घरों के बाहर खुले में आ गए।

सिंधिया के गढ़ में आज गरजेंगी प्रियंका गांधी,भाजपा ने बताया राजनीतिक पर्यटन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में बड़ी जनसभा करने जा रही हैं। भाजपा ने प्रियंका गांधी के इस प्रवास को राजनीतिक पर्यटन करार दिया है। प्रियंका गांधी ग्वालियर में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पड़ाव पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद वे मेला ग्राउंड में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करने सभास्थल पहुंचेंगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज शुक्रवार को चौथा और आखिरी दिन है। सदन में आज भी हंगामा होने के आसार हैं। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बता दें विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ 109 पन्नो का आरोप पत्र भी लाया गया है। सीएम भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पिछड़ा वर्ग एवं ग्रामीण विकास मंत्री मोहन मरकाम विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे।

Exit mobile version