Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर रवाना,पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा,शिवसेना में विद्रोह की पहली वर्षगांठ, बिपरजॉय तूफान से राजस्थान असम पानी-पानी

DigitalDesk by DigitalDesk
June 20, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर रवाना

प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली राजकीय यात्रा के लिए अमेरिका रवाना हो चुके हैं. पीएम मोदी की ये पहली अमेरिकी राजकीय यात्रा है जो कई मायनों में बेहद खास होने वाली है. इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच छह बड़े रक्षा समझौते किये जाएंगे। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले दोनों देशों के बीच ड्रोन डील हो चुकी है। अब जब पीएम मोदी राजकीय यात्रा पर यूएस पहुंचेंगे तो इस दौरे पर सबसे बड़ा रक्षा सौदे को अंजाम दिया जाएगा। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के पहले राजकीय दौरे रवाना हो गए हैं। उनकी अमेरिकी यात्रा 21 से शुरू 24 जून तक होगी। अमेरिका से प्रधानमंत्री मिस्र के दौरे पर भी जाएंगे।

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

पुरी में मंगलवार 20 जून से भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। रात 10 बजकर 4 मिनट पर जगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। अगले दिन रात 7.09 बजे वे अपनी मौसी के घर यानी गुंडिचा मंदिर जाएंगे। 9 दिनों तक वहीं रुकेंगे। इसके बाद वापस जगन्नाथ मंदिर लौट आएंगे। यात्रा के लिए तीन भव्य रथ बनाए गए हैं। पहले रथ में भगवान जगन्नाथ, दूसरे रथ में बलराम और तीसरे रथ में सुभद्रा सवार होंगी। बता दें गुजरात के अहमदाबाद में भी ‘रथ यात्रा’ महोत्सव मनाया जा रहा है। इसे पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा माना जाता है। रथ यात्रा हिंदू कैलेंडर के दो सप्ताह लंबे आषाढ़ महीने के दूसरे दिन मनाई जाती है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

शिवसेना में विद्रोह की पहली वर्षगांठ,NCP मना रही गद्दार दिवस

महाराष्ट्र में सक्रिय और सत्ता हासिल करने वाली शिवसेना में 20 जून 2022 को विद्रोह के बाद दो गुट हो गए थे। जिसमें एक गुट का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। उन्हीं के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों ने विद्रोह  किया था। जिससे तत्कालीन तत्कालीन महा विकास अघडी सरकार गिर गई थी। एकनाथ शिंदे गुट ने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी। एकनाथ शिंदे सीएम बने थे। ऐसे में तत्कालीन महा विकास अघडी सरकार में शामिल रही एनसीपी भी आज 20 जून को शिवसेना में विद्रोह की पहली वर्षगांठ को “गद्दार दिवस” के रूप में मना रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के जयंत पाटिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से शिवसेना के बागी विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करने को कहा है।

बिपरजॉय तूफान राजस्थान और असम हुआ पानी पानी

अरब सागर से उठे बिपरजॉय तूफान के चलते राजस्थान और असम के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। राजस्थान में जालोर, पाली, बाड़मेर के साथ सिरोही में भी बाढ़ के हालात बन गए हैं। राज्य में अब तक इससे सात लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है बिपरजॉय का असर मंगलवार को भरतपुर, कोटा संभाग के आधा दर्जन से अधिक जिलों में रहेगा। उधर असम में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर आ गई है। जिससे 142 गांव पूरी तरह डूब चुके हैं। इससे 33 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। पूरे राज्य में करीब 1500 हेक्टेयर से ज्यादा फसल को नुकसान पहुंचा है।

दिल्ली NCR में मौसम हुआ सुहाना

वहीं भीषण गर्मी से झेल रहे दिल्लीवासियों को इस चक्रवाती तूफान के चलते राहत मिली है। दरअसल तूफान की वजह से हुई हल्की बारिश ने दिल्ली की गर्मी को ठंडा कर दिया है, जिससे राहत मिली है। मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हुई है। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के बाद दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि मंगलवार को आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

आदिपुरुष विवाद, मुंतशिर को मिली सुरक्षा

फिल्म आदिपुरुष के रिलीज होने के बाद उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि इसके बावजूद तीन दिन में फिल्म करीब 340 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है। मुंबई में हिंदू संगठन ने एक सिनेमा हॉल में शो रुकवा दिया। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में किसान यूनियन ने भी डायरेक्टर ओम राउत और राइटर मनोज मुंतशिर के पुतले फूंके। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सनातन धर्म का मजाक उड़ाने के लिए बनाई है। फिल्म के डायलॉग बदलने से कुछ नहीं होगा। फिल्म को ही बैन किया जाना चाहिए। इधर फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर की गुजारिश पर मुंबई पुलिस की ओर से उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई है।

Post Views: 395
Tags: America visitAssamBiprajoyNCPPM Narendra ModiPuri Lord Jagannath Rath YatraRajasthanRebellionShiv Sena
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version