Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:मोदी सरनेम केस,राहुल को मिली दो साल की सजा पर रोक लगेगी या नहीं फैसला आज

DigitalDesk by DigitalDesk
April 20, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की 2 साल की सजा बरकरार रहेगी या रोक लगेगी, इस पर आज 20 अप्रैल को फैसला आएगा। सूरत के सेशन कोर्ट में पिछली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। एडिशनल सेशन कोर्ट जज आरपी मोगेरा ने कहा कि वह 20 अप्रैल को फैसला सुनाएंगे। वहीं कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को उपस्थित न रहने की छूट दी थी। राहुल के वकील आरएस चीमा ने कोर्ट में तर्क दिया कि टिप्पणी को लेकर मानहानि का केस उचित नहीं था। साथ ही केस में अधिकतम सजा की भी जरूरत नहीं थी।

दिल्ली में आज होगा Apple Store का उद्घाटन, भारत का दूसरा स्टोर, टिम कुक करेंगे ग्राहकों का स्वागत

मुंबई के बाद एप्पल अब दिल्ली में स्टोर खोलने जा रहा है। यह दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में खुल रहा है। एपल के सीईओ टिम कुक साकेत के सेलेक्ट सिटी मॉल में स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों का स्वागत करेंगे। एक दिन पहले टिम कुक ने मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में भारत में ऐप्पल का पहला आधिकारिक स्टोर लॉन्च किया था। साकेत स्टोर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड ड्राइव में खोले गए एप्पल स्टोर से छोटा है। बता दें एपल के सीईओ टिम कुक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। टिम कुक ने भारत में आईफोन की मैनुफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात, ऐप इकोनमी और विशेष रूप से महिलाओं के लिए रोजगार के मुद्दे पर चर्चा की।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने जारी की पांच उम्मीदवारों की अपनी छठी और आखिरी सूची,सीएम बोम्मई को पठान देंगे चुनौती

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर रात उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक, रायचूर विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद सलाम, सिदलघट्टा से बी.वी. राजीव गौड़ा, सीवी रमन नगर से एस. आनंद कुमार, अरकालगुड से एच.पी. श्रीधर गौड़ा और मैंगलुरु शहर (उत्तर) से इनायत अली को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है। वहीं, मतदान 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी। बता दें कांग्रेस ने बुधवार शाम चार और उम्मीदावर घोषित किये थे। जिनमें यासिर अहमद खान पठान का नाम भी शामिल है। पठान को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

दिल्ली में आज SCO प्रमुखों के साथ बैठक, गृहमंत्री शाह करेंगे अध्यक्षता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आपातकालीन स्थितियों की रोकथाम और उन्मूलन से निपटने के लिए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य-राज्यों के विभागों के प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को शाह एससीओ की बैठक से इतर एससीओ के कुछ सदस्य देशों के मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। बता दें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत एससीओ में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है और मंच में विभिन्न तंत्रों को पर्याप्त समर्थन प्रदान करता रहा है। 2017 में एक पूर्ण सदस्य राज्य के रूप में इसके प्रवेश के बाद से, भारत ने संगठन के साथ एक सक्रिय जुड़ाव बनाए रखा है। भारत एससीओ सदस्य देशों, पर्यवेक्षकों और संवाद भागीदारों के पारस्परिक लाभ के प्रस्तावों को शुरू करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Post Views: 131
Tags: Apple Store opening in DelhiHome Minister Amit ShahKarnataka Assembly Electionsmodi nicknameRahul Gandhisco meetingTim Cook
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version