ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:मणिपुर हिंसा के बीच अमित शाह की इंफाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस,राहुल क्यों बोले मेरे फोन होता है टेप,पहलवानों के समर्थन में खाप महापंचायत

breaking-news-updates-delhi-punjab-1JUNE-2023-breaking news update amit shah rahul gandhi manipur khap panchayat farmer leader rajasthan free electricity

breaking news

मणिपुर हिंसा,केंद्रीय गृह मंत्री शाह इंफाल में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

इंफाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को मणिपुर के इंफाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।बता दें शाह मणिपुर की अपनी यात्रा के तीसरे दिन मोरेह और कांगपोकपी का दौरा किया था। जहां नागरिक समाज संगठनों और सुरक्षा बलों के साथ व्यापक चर्चा की थी। अधिकारियों को कड़ी और त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिये थे। जिससे हिंसा को रोका जा सके और लूटे गए हथियारों को बरामद किया जा सके। एक जून तक मणिपुर के चार दिवसीय दौरे पर आए गृह मंत्री ने मोरेह में हिल ट्राइबल काउंसिल, कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन, कुकी चीफ्स एसोसिएशन, तमिल संगम, गोरखा समाज और मणिपुरी मुस्लिम काउंसिल के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की थी। वहीं ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और मणिपुर के दस अन्य पुरस्कार विजेता खिलाड़ी अपने राज्य की अखंडता की सुरक्षा की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह को एक ज्ञापन सौंपेंगे। एथलीटों ने धमकी दी है कि यदि राज्य की अखंडता से समझौता किया जाता है तो वे अपने पदक वापस कर देंगे।

राजस्थान में सभी उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री,सीएम का एलान

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा दांव खेला है। उन्होंने ऐलान किया है कि अब सभी कैटेगरी के उपभोक्ताओं को सौ यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी। किसी भी उपभोक्ता को पहले 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर किसी तरह को कोई बिल नहीं देना होगा। इतना ही नहीं 200 यूनिट तक बिजली पर किसी तरह का सरचार्ज और परमानेंट चार्ज के साथ इलेक्ट्रिसिटी फीस भी नहीं देनी होगी।

अमेरिका में टेक उद्यमियों के सामने राहुल ने फोन पर किससे कहा हैलो मिस्टर मोदी!

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका के 6 दिनी दौरे पर हैं। उनकी ये विदेशी यात्रा पहले ही चर्चा का केंद्र बन चुकी है। इस बीच बुधवार को राहुल ने सिलिकॉन वैली स्थित स्टार्टअप उद्यमियों के साथ चर्चा की। चर्चा के दौरान अचानक उन्होंने कहा उनकी फोन टेप होता है। बता दें उद्यमियों की पहचान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में अग्रणी काम करने के लिए है। जिनके साथ राहुल ने डाटा सुरक्षा को अहम बताते हुए भारत सरकार पर एक बार फिर उनके फोन टैप करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं अचानक राहुल मजाक के मूड में भी आ गए और अपने आईफोन को निकालकर कान से लगाया और मजाकिया अंदाज में कहा ‘हैलो! मिस्टर मोदी’।

पहलवानों के समर्थन में आज सोरम में खाप महापंचायत

पूर्व डब्ल्यूएफआई चीफ और बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आक्रोश थम नहीं रहा है। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध कर रहे पहलवानों के प्रदर्शन को लगातार समर्थन मिलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच पहलवानों के चल रहे विरोध पर चर्चा करने के लिए उत्तर प्रदेश ही नहींं पंजाब,हरियाणा के साथ राजस्थान, दिल्ली की खाप और किसान समूहों के प्रतिनिधि आज गुरुवार 1 जून को मुजफ्फरनगर में मिलने जा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत ने बताया गुरुवार को मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में महापंचायत आयोजित की जाएगी।

कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बीच जून की शुरुआत, बिहार पं.बंगाल रहेंगे गर्म

मौसम विभाग की मानें तो 1 जून गुरुवार को उत्तर पश्चिम भारत के तमाम राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। वहीं, नई दिल्ली में आने वाले 6 जून तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की माने तो 6 जून तक नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया जाएगा। दरअसल देशभर के तमाम राज्यों में इस बार मई के महीने में गर्मी से थोड़ी राहत मिली। नई दिल्ली में इस बार सफदरजंग वेधशाला में एक बार भी हीटवेव की स्थिति दर्ज नहीं की गई। अब जून का महीना शुरु हो गया है। जून के पहले दिन की बात करें तो 1 जून को भी कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। उधर पश्चिम बंगाल और बिहार में हीटवेव की स्थिति देखने को मिलेगी।

Exit mobile version