ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:जम्मू-कश्मीर के बठिंडी में एनआईए की छापेमारी,कोलंबिया के बोगाटा में भूकंप,बिहार जातिगत सर्वे रोक पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

breaking news today

जम्मू-कश्मीर के बठिंडी में एनआईए की छापेमारी जारी

आतंकवाद और टेरर फंडिंग केस में एनआईए लगातार कार्रवाई कर रही है। उसने कश्मीर के शोपियां, कुलगाम और कुपवाड़ा में रेड डाली है। जम्मू-कश्मीर के बठिंडी इलाके में एनआईए की छापेमारी जारी है। यहां आतंकवाद और टेरर फंडिंग केस को लेकर कश्मीर के तीन जिले शोपियां, कुलगाम और कुपवाड़ा में एनआई की टीम पहुंची है।

कोलंबिया के बोगाटा में भूकंप

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। वहीं भूकंप से एक महिला की मौत की खबर है। वहीं भूकंप के चलते अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग घरों से बाहर भागते नजर आये। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

बिहार जातिगत सर्वे पर रोक पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में बिहार जातिगत सर्वे पर रोक लगाने वाली याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई होगी। 14 अगस्त को कोर्ट ने बिहार में चल रहे जाति-आधारित जनगणना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

अधीर रंजन के निलंबन पर संसद की विशेषाधिकार समिति की बैठक

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा से निलंबित करने के मामले में संसद की विशेषाधिकार समिति आज शुक्रवार को बैठक करेगी। 10 अगस्त को संसद के मानसून सत्र के दौरान अधीर रंजन को गलत आचरण के चलते लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया था।

आज लांच होगी भारत की पहली लॉन्ग रेंज रिवॉल्वर प्रबल

भारत की पहली लंबी दूरी की रिवॉल्वर प्रबल आज 18 अगस्त को लॉन्च की जाएगी। इसे कानपुर की गवर्नमेंट ओनरशिप वाली कंपनी एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड ने तैयार किया है। यह हल्के वजन वाली 0.32 बोर रिवॉल्वर 50 मीटर से ज्यादा दूरी तक अपने लक्ष्य को पूरा कर सकती है। इसके अलावा प्रबल भारत में निर्मित होने वाली पहली रिवॉल्वर है। जिसमें साइड स्विंग सिलेंडर है। कंपनी का दावा है कि इसकी मारक क्षमता देश में बनी रिवॉल्वरों में सबसे अच्छी है।

रामविचार नेताम बोले चुनाव में कोई चुनौती नहीं

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर दी है। जिसमें रामानुजगंज से उम्मीदवार के रुप में रामविचार नेताम को मैदान में उतारा है। उनका कहना है कि कोई चुनौती नहीं है। लोग चुनाव लड़ेंगे। लोगों को संदेश मिल गया है। उन्हें सिर्फ प्रचार करना है। लोगों ने पहले ही मन बना लिया है और चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version