कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार सोमवार को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के ऑफिस पहुंच पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें विधानसभा चुनाव से पहले इसे बीजेपी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। बीजेपी से टिकट न मिलने से नाराज होने पर उन्होंने बीते रविवार को ही विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।
महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में शामिल 11 लोगों की लू लगने से मौत
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आयोजित ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार’ सम्मान समारोह में लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कार्यक्रम के बाद अस्पताल भी गए जहां अन्य बीमार लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। सीएम शिंदे ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। जबकि बीमार लोगों के इलाज का खर्च उठाने की बात कही है।
राहुल गांधी की आज कर्नाटक में दो रैली,भाल्की और हुमनाबाद में करेंगे जनसभा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोमवार को कर्नाटक में दो चुनावी रैली है। वे HAL हवाई अड्डे से विशेष विमान से बीदर जिले के भाल्की जाएंगे। जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके तुरंत बाद राहुल इसी जिले के हूमनाबाद में एक अन्य सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांदरे भाल्की से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं हूमनाबाद से राजशेखर बसवराज पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है।
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग मामला, पुलिस ने सेना के जवान को किया गिरफ्तार
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग मामले में पुलिस ने सोमवार को सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। बठिंडा पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करने वाली है। बता दें पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में पिछले बुधवार 12 अप्रैल सुबह फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें 4 जवानों की मौत हो गई थी. पुलिस ने दो नकाबपोश हमलावरों के खिलाफ एफआईआर लिखी थी। इसमें कहा गया था कि हमलावरों के एक हाथ में राइफल और दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी थी। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा था।
दिल्ली और उसके आसपास तेजी से फेल रहा कोरोना, एक ही सप्ताह में कोविड से 24 लोगों की मौत
कुछ ही दिनों में कोरोना ने लोगों को फिर से हैरान कर दिया है। राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों में तेजी से कोरोना का ग्राफ बढ़ा है। वहीं राजधानी में एक ही सप्ताह में कोविड की वजह से 24 लोगों की जान चली गई जो कि देश में सबसे ज्यादा हैं। वहीं रविवार तक के आंकड़ों की बात करें तो एक सप्ताह में ही दिल्ली में 8,599 केस रिपोर्ट हुए। 9 से 15 अप्रैल तक हरियाणा में 4554 केस, उत्तर प्रदेश में 3,332 केस सामने आए। वहीं राजस्थान में एक सप्ताह में 14 लोगों की जान चली गई।