ब्रेकिंग न्यूज अपटेड:UAE के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक,भारत और फ्रांस के बीच हुई डिफेंस डील,दिल्ली में जलप्रलय का संकट,कांग्रेस आज बनाएगी केन्द्र सरकार को घेरने की रणनीति

breaking news today

UAE के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी आज करेंगे द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिनी फ्रांस दौरा पूरा हो चुका है। वे शनिवार की सुबह सयुंक्त अरब अमीरात के लिए वहां से रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी एक दिवसीय दौरे के लिए UAE पहुंचने वाले हैं। जहां उनकी अबु धाबी में UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायद नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। इस अहम बैठक में UAE में रहने वाले भारतीयों के हितों और दोनों देशों के कारोबार से जुड़े मसले पर चर्चा होगी। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनके लिए लूव्र म्यूजियम में डिनर होस्ट किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने टोस्ट रेज करते हुए कहा भारत और फ्रांस दोनों मिलकर अपने लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक सुरक्षा और शांति में भी अहम योगदान दे रहे हैं। पीएम ने कहा फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया था। यह उनके और सभी भारतीयों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

पीएम के फ्रांस दौरे के बीच भारत और फ्रांस के बीच हुई डिफेंस डील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय फ्रांस दौरे के दौरान भारत और फ्रांस के बीच बड़ी डिफेंस डील पर मुहर लग गई है। शनिवार 15 जुलाई को भारत सरकार की ओर से इसकी घोषणा की गई। डील के तहत भारतीय नेवी को फ्रांस की दसॉ एविएशन से 26 नए एडवांस राफेल फाइटर जेट मिलेंगे जो खास तौर पर नेवी की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन होंगे। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात के दौरान इस डील पर फैसला हुआ। राफेल निर्माता कंपनी दसॉ एविएशन ने इस बारे में जानकारी दी है।

दिल्ली में टला नहीं है जलप्रलय का संकट

यमुना नदी जिसमें दिल्ली और उसके आसपास के कारखारों उद्योगों का दूषित पानी छोड़ा जाता है शायद अब उसी का बदला वो दिल्ली वालों से ले रही है। दिल्ली के कई इलाकों में यमुना का पानी भर गया है। पिछले 4 दिन से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। लेकिन दिल्ली वालों पर आया ये संकट अभी टला नहीं है। यमुना उफान पर ही है और पूरी दिल्ली को गिरफ्त में लेने की तरफ कदम बढ़ा रही है। जिससे आईटीओ और राजघाट पानी पानी हो गया है। पूरे इलाका जलमग्न है। सड़क पर पानी ने कब्जा कर रखा है। यमुना की लहरें अब सुप्रीम कोर्ट की सड़कों पर अटखेलियां कर रही है।

सरकार को घेरने की रणनीति पर कांग्रेस करेगी आज मंथन

कांग्रेस की ससंदीय रणनीति समूह की बैठक आज सोनिया गांधी के आवास पर होने जा रही है। जिसमें संसद के मानसून सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि पहले यह बैठक 16 जुलाई को होनी थी। यह बैठक 17-18 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस की ओर से बुलाई जा रही दूसरी विपक्षी एकता बैठक से पहले होगी। पार्टी सूत्रों बताते हैं कि बैठक में 20 जुलाई से शुरू होने वाले आगामी संसद सत्र में उठाए जाने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। जिसमें मणिपुर हिंसा, बढ़ती मुद्रास्फीति और बेरोजगारी शामिल है। मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलने वाला है।

आजम के खिलाफ हेट स्पीच मामले में फैसला आज

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ शनिवार को हेट स्पीच के एक मामले में फैसला आने की संभावना है। यूपी के रामपुर जनपद के शहजादनगर थाने में दर्ज नफरती भाषण देने के आरोप में अदालत अपना फैसला सुना सकती है। बता दें साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खां रामपुर संसदीय सीट से सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार थे। जिसमें चुनावी सभा के दौरान उनका नफरती भाषण देने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर काफी विवाद हुआ था, जो अदालत तक जा पहुंचा।

Exit mobile version